Walk health benefits : जब भी फिटनेस की बात होती है, तो हेल्थ एक्सपर्ट्स हों या फिर घर के बड़े बुजुर्ग और यार दोस्त रोजाना सुबह शाम टहलने की सलाह जरूर देते हैं. 24 घंटे में से 1 घंटा आप टहलने के लिए निकाल लेते हैं, तो इससे न सिर्फ फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ भी अच्छी बनी रहती है. रोजाना एक घंटे की वॉक आपकी मसल्स, बोन्स को मजबूत करने के साथ हैप्पी हॉर्मोन्स को भी रिलीज करता है, जिससे आप पॉजिटिव और एनर्जेटिक महसूस करते हैं. इसके अलावा हर दिन 1 घंटे वॉक करने से आपका बॉडी वेट भी हेल्दी बना रहता है.
Weight loss tips : बिना जिम के भी कर सकते हैं वजन कम, बस रोज करने हैं ये आसान काम
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
1 घंटे की वॉक से 1 महीने में कितना वजन कम कर सकते हैं - How much weight can you lose in 1 month by walking for 1 hour
आपको बता दें कि हर दिन 1 घंटे की वॉक में आप कम से कम 6 किलोमीटर चल लेते हैं. ऐसे में आप हर दिन 300 से 400 कैलोरी बर्न कर लेते हैं. इस हिसाब से आप 1 महीने में 3 से 4 किलो वजन आसानी से घटा सकते हैं. लेकिन वॉक के साथ आप डाइट पर भी ध्यान देते हैं, तो इसका असर ज्यादा होगा.
रोज 1 घंटे टहलने के फायदे - Benefits of walking for 1 hour every day
- वॉकिंग आपके हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है. यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और दिल की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे हार्ट अटैक, हाई बीपी और स्ट्रोक जैसी हेल्थ इश्यूज का रिस्क कम होता है.
- वॉकिंग से डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार होता है और आंतों के स्वास्थ्य में भी लाभ मिलता है. नियमित वॉकिंग से आपकी स्ट्रेंथ अच्छी होती है. यह शरीर को अधिक सक्रिय और चुस्त बनाता है.
- ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में भी वॉक आपकी मदद करता है. यह आपको बेहतर और गहरी नींद में मदद करता है, जो मानसिक और शारीरिक संतुलन के लिए बहुत जरूरी है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं