Navratri Dress Colour 2021 : 7 अक्टूबर से नवरात्र का आगाज़ होने जा रहा है. पूरे देश मे उत्सव की तरह मनाए जाने वाले इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी. मां के अलग अलग रूपों से जुड़ा हुआ है और हर दिन का अपना एक अलग महत्व है. नवरात्रि के पहले दिन मां के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है. मां को पीला रंग बहुत पसंद हैं और इसीलिए इस दिन पर्वतराज की पुत्री माता शैलपुत्री की उपासना पीले रंग के कपड़े पहनकर करनी चाहिए . नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. कहते हैं इस दिन अगर भक्त पूरे भक्ति भाव के साथ पीले रंग के कपड़े पहनकर माता रानी की आराधना करते हैं तो मां खुश, होती हैं. कई लोग इस दिन लाल कपड़े पहनकर भी मां दुर्गा की पूजा करते हैं.

पीले रंग की साड़ी, सूट या लंहगा पहनकर करें पूजा
पूजा में पीले रंग के कपड़े पहनना वैसे ही बहुत शुभ माना जाता है या यूं कहे तो पीला पूजा का ही कलर है, पर जब बात नवरात्रि की बात आती है तो हर दिन अपने आप में बेहद खास हो जाता है. इस खास दिन को आप अपने एथेनिक वेयर से और भी ज्यादा खास बना सकती हैं. नवरात्रि के पहले दिन आप पीले रंग की साड़ी पहनकर माता रानी की उपासना कर सकती हैं. अक्टूबर में सर्दी न के बराबर पड़ती है तो आप चाहें तो सिल्क, बनारसी या कोसे की साड़ी पहन सकती हैं. इसके अलावा अगर आप लाइट वेटेड साड़ी पहनना चाहती हैं तो पीले रंग की शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी भी पहन कर पूजा कर सकती हैं, इसके अलावा आप पीले रंग का सूट या फिर किसी भी रेड, ब्लू या ग्रीन कलर के सूट के साथ पीले रंग का कंट्रास्ट दुपट्टा कैरी कर सकती हैं. ये भी आपको ट्रेडिशनल और फेस्टिव लुक देगा. इसके अलावा अगर आपने पूजा की खास तैयारी की हैं और खुद को खास लुक देना चाहती है तो पीले रंग का लहंगा भी पहन सकती हैं. पीले रंग के लंहगे में आप मां दुर्गा की आराधना कर सकती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्रेडिशनल लुक को कम्प्लीट करेगी चूड़ियां और ज्वेलेरी
नवरात्रि में चूड़ियों का भी खास महत्व है. मातारानी की पूजा बिना चूड़ी चढ़ाएं अधूरी मानी जाती है. अगर आप भी नवरात्रि में मां दुर्गा के रंग में रंगना चाहती हैं तो रंग बिरंगी चूड़ियां आपके ट्रेडिशनल लुक की रौनक बढ़ाने का करेंगी. आप चाहें तो पीले रंग के एथिनिक वेयर के साथ पीली चूड़ियां पहन सकती हैं. यही नहीं डिफरेंट कलर की चूड़ियों का कॉन्बिनेशन भी आपको फेस्टिव लुक देगा. सिंगल कड़े भी आपके एथेनिक वेयर पर बहुत सूट करेंगे. गले पर सोने या फिर गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी आपकी पीली साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगेगी. इसके अलावा आप चाहें तो मोती का चोकर सेट भी पहन सकती हैं. वैसे तो पूजा में कई तरह के गहने पहने जाते हैं लेकिन इन दिनों नोज़ रिंग काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं. पूजा में खासतौर पर झुमके वाली नोज़ रिंग या फिर महाराष्ट्रीयन नोज़ रिंग आपको बहुत खूबसूरत और डिफरेंट दिखने में मदद करेगी. तो फिर देर किस बात की है नवरात्रि के पहले दिन मां के रंग में रंग कर करें मां की आराधना.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं