Navratri 2021: ज़िंदगी में रंगों का बेहद खास महत्व है. खासतौर पर जब नवरात्रि का मौका हो तो रंगों का इंपोर्टेंस बढ़ जाता है. मां के हर स्वरूप के साथ उनका पसंदीदा रंग महत्वपूर्ण है. जिस तरह नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री को पीला रंग प्रिय है, ठीक उसी तरह नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रम्हचारिणी का है. इस दिन मां ब्रम्हचारिणी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. मां ब्रम्हाचारिणी का सबसे प्रिय रंग है हरा, इसलिए नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है. कहते हैं,
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगर भक्त इन 9 दिनों में मातारानी के पसंदीदा रंग का वस्त्र धारण कर मां की आराधना करते हैं तो मान्यता है कि मां बहुत खुश हो जाती हैं. अगर आप भी नवरात्रि की तैयारी कर रहे हैं और रंगों को लेकर कंफ्यूज हैं तो हम आपको बताते हैं नवरात्रि के दूसरे दिन कैसे हों तैयार.

अपने एथिनिक वेयर को बनाएं हरा
हरा प्रकृति का कलर है इसलिए हरा रंग अपने आप में ही बेहद खूबसूरत और खिलता हुआ कलर है. अगर आप नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग का कपड़ा पहनने की प्लानिंग कर रही हैं तो ग्रीन कलर की साड़ी पूजा के लिए परफेक्ट रहेगी. आप चाहें तो लाइट या फिर डार्क ग्रीन कलर की सिल्क, बनारसी, शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी कैरी कर सकती हैं. ये पूजा में आपको बहुत खूबसूरत और एथिनिक लुक देगी. ग्रीन लंहगा भी पूजा के लिए एक अच्छा विकल्प है. अपनी साड़ी और लेंहगे के साथ आप ग्रीन कलर का नेकलेस और ईयरिंग कैरी कर सकती हैं. नवरात्रि पर लड़के ग्रीन कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहन सकते हैं. इसके अलावा वो चाहें तो किसी भी रंग के कुर्ते के साथ ग्रीन जैकेट का कॉम्बिनेशन भी ट्राई कर सकते हैं. ग्रीन ज्वेलरी इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंडिंग है. इसे आप किसी भी कलर के ड्रेस के साथ पहन सकती हैं. तो अगर आप अपनी नवरात्रि को और भी स्पेशल बनाना चाहती हैं तो मां ब्रम्हचारिणी के साथ हरे रंग में रंग कर उनकी उपासना करें और मनवांछित फल पाएं.
ग्रीन सूट न हो तो मिक्स एन्ड मैच है बेस्ट ऑप्शन
नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग का खास महत्व है, लेकिन अगर आपके पास ग्रीन कलर का सूट नहीं है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. इस मौके पर आप मिक्स एंड मैच कर स्पेशल बना सकती हैं. इसके लिए आप रेड, येलो, पिंक, या फिर मैरून कलर के सूट में ग्रीन दुपट्टा ओढ़ सकती हैं. ये आपके कलर को भी मेंटेन रखेगा और आपको ट्रेडिशल फेस्टिव लुक भी देगा. इसके अलावा इन दिनों कुर्ती के साथ स्कर्ट और दुपट्टे के कॉम्बिनेशन काफी ज्यादा फैशन में है, तो आप अपने या तो ग्रीन कुर्ती या फिर ग्रीन स्कर्ट को किसी भी कंट्रास्ट कुर्ते के साथ ट्राई कर सकती हैं. इसके अलावा आप प्लाजो और शार्ट कुर्ती या फिर पटियाला पहनकर इन दिन को और भी स्पेशल बना सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं