Namkaran: जनवरी में पैदा हुए बच्चों का क्या नाम रखें? ये रही मॉर्डन और यूनिक नामों की लिस्ट

Unique Modern Baby Names List: अगर आप अपने जनवरी में जन्मे बच्चे के लिए आधुनिक और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही चुनिंदा नामों की लिस्ट लेकर आए हैं जिनमें से आप अपने बच्चे का नाम चुन सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जनवरी में पैदा हुए बच्चों के नाम
Freepik

Baby Names List Born in January: नया साल नई खुशियों के साथ आता है और अगर जनवरी में आपके घर नन्हा मेहमान आया है, तो यह खुशी दोगुनी हो जाती है. हर माता-पिता के लिए बच्चे का नाम चुनना एक खास पल तो होता ही है, साथ में बड़ी जिम्मेदारी भी होती है. माना जाता है कि नाम का व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए माता-पिता अक्सर ऐसे नाम की तलाश में रहते हैं जो न केवल सुनने में मॉर्डन हो, बल्कि जिसका अर्थ भी प्रभावशाली हो. ऐसे में अगर आप अपने जनवरी में जन्मे बच्चे के लिए आधुनिक और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही चुनिंदा नामों की लिस्ट लेकर आए हैं जिनमें से आप अपने बच्चे का नाम चुन सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Namkaran: अपने बच्चे को दें यूनिक और मॉर्डन नाम, ये रही 'D' अक्षर से शुरू होने वाले नामों की लिस्ट

जनवरी में पैदा हुए बच्चों के नामों की लिस्ट

1. अद्वित - जिसका कोई दूसरा नहीं
2. अर्णव - समुद्र, गहराई और स्थिरता का प्रतीक
3. आहान- सुबह, नई शुरुआत
4. आरव- शांतिपूर्ण 
5. विवान- सूर्य की पहली किरण
6. काव्य- रचनात्मक और संवेदनशील मन
7. ध्रुव- अटल, स्थिर और दृढ़
8. ईशान- भगवान शिव, सूर्य
9. नव्य- नया, आधुनिक
10. प्रथम- पहला, सबसे आगे
11. तुषार- बर्फ की बूंदें, कोहरा
12. अन्वी - शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा
13. काव्या - बुद्धिमत्ता और सौंदर्य का संगम
14. तारा - आशा की रोशनी
15. ईशिता - श्रेष्ठता और नेतृत्व
16. कियारा- चमकदार, रोशनी
17. दिया- दीपक, रोशनी
18. वान्या- ईश्वर की कृपा
19. सौम्या- शांत, कोमल
20. जोया- जीवित, प्रेम


21. रुद्रांश- भगवान शिव का अंश
22. मानव- इंसान, मानवता
23. कियान- ईश्वर का उपहार, राजा
24. अयांश- माता-पिता का अंश, प्रकाश
25. रिहान- भगवान का चुना हुआ
26. ऋषित- सर्वश्रेष्ठ, खुशहाल
27. वेदांत- परम ज्ञान
28. शौर्य- बहादुरी, वीरता
29. हृदान- दिल का हिस्सा
30. युवराज- राजकुमार
31. आर्यन- महान, कुलीन
32. सुहानी- सुखद, सुंदर
33. हिमानी- बर्फ, माता पार्वती
34. जीया- दिल का टुकड़ा
35. अन्वी- देवी लक्ष्मी, प्रकृति
36. तनीषा- खुशी, महत्वाकांक्षा
37. अवनि- पृथ्वी, धरती
38. कियांश- वह जिसमें सभी गुण हों
39. दर्श- सुंदर, भगवान कृष्ण
40. अथर्व- एक वेद का नाम, भगवान गणेश

यह भी पढ़ें: क्या छोटे बच्चों को सनस्क्रीन लगानी चाहिए? पीडियाट्रिशियन ने बताया Sunscreen लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Nepal के Birgunj में Masjid पर हमले के बाद सुलग उठा नेपाल, Border सील, Curfew और दहशत | Protest
Topics mentioned in this article