सोने से पहले चेहरे पर ये तेल लगाती हैं Mrunal Thakur, बताया सबसे अच्छा स्किनकेयर, डॉक्टर से जान लें फायदे-नुकसान

Mrunal Thakur Skin Care: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी हेल्दी स्किन का सीक्रेट बताया है. वहीं, कमाल की बात यह है कि इसके लिए एक्ट्रेस किसी महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं. इससे अलग वे अपनी मां का बताया हुआ एक बेहद आसान नुस्खा फॉलो करती हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Mrunal Thakur Skin Care: हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हमेशा सेलिब्रिटीज की तरह साफ, हेल्दी और ग्लोइंग नजर आए. इसके लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी ट्रेंड फॉलो करते हैं. वहीं, कुछ सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ खुद भी अपना स्किनकेयर रूटीन शेयर करते रहे हैं. बीते कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने भी अपनी दमकती त्वचा का राज बताया है. वहीं, कमाल की बात यह है कि इसके लिए एक्ट्रेस किसी महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं. इससे अलग वे अपनी मां का बताया हुआ एक बेहद आसान नुस्खा फॉलो करती हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-

रात को नींद न आए तो बस 1 मिनट कर लें ये काम, Doctor Hansaji ने बताया तुरंत लग जाएगी आंख

चेहरे पर ये तेल लगती हैं मृणाल ठाकुर 

एक्ट्रेस कहती हैं उनकी मां रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर बादाम तेल लगाने की सलाह देती हैं. उनका मानना है कि इससे स्किन ग्लो करती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. लेकिन क्या सच में ऐसा करना सुरक्षित है? आइए जानते हैं इसके फायदे और सावधानियां.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इसे लेकर NDTV संग हुई खास बातचीत के दौरान कैलाश हॉस्पिटल, नोएडा की डर्मेटोलॉजिस्ट अनामिका शर्मा ने बताया, बादाम तेल विटामिन E, फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है. ये पोषक तत्व त्वचा को मुलायम, हाइड्रेटेड और स्मूथ बनाए रखते हैं. इसे नियमित रूप से लगाने से स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है, ड्राईनेस कम होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

Advertisement

इसके अलावा बादाम तेल हल्के डार्क सर्कल्स, फाइन लाइन्स और पफीनेस को कम करने में भी मदद कर सकता है. इसकी कूलिंग और सूदिंग प्रॉपर्टीज स्किन को आराम देती हैं.

क्या बादाम तेल ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है?

डर्मेटोलॉजिस्ट आगे बताती हैं, खुद बादाम तेल ब्लड सर्कुलेशन नहीं बढ़ाता, लेकिन जब आप इसे हल्के हाथों से मसाज करते हैं, तो स्किन में ब्लड फ्लो बढ़ता है. इससे चेहरे पर नेचुरल शाइन और फ्रेशनेस आती है.

Advertisement
किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

तमाम फायदे होने के बावजूद डॉक्टर कहती हैं, यह सभी स्किन टाइप के लिए सही नहीं होता है. 

  • ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन वाले लोगों को इससे ब्रेकआउट्स हो सकते हैं.
  • जिनकी स्किन बहुत सेंसिटिव है या जिन्हें नट्स से एलर्जी है, उन्हें इसे बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए.
  • बादाम के तेल को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर ऐसा करने पर आपको खुजली या जलन का एहसास हो, तो इस नुस्खे को आजमाने से बचें. 
  • इसके साथ ही हमेशा साफ और सूखी स्किन पर तेल लगाएं. 

इन कुछ खास बातों पर ध्यान देकर आप नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा को बेहतर कर सकते हैं और सेलिब्रिटीज की तरह साफ और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei की मौत का सच क्या? Trump का बड़ा दावा, ईरान ने क्या कहा? | US Iran War | BREAKING
Topics mentioned in this article