Amla tea benefits : मोटे पेट को अगर आपको अंदर करना है, फिर आप एक्सरसाइज करिए. बिना फिजिकल एक्टिविटी के पेट में जमी जिद्दी चर्बी को गलाना आसान नहीं है. इसके अलावा आप अपनी डाइट में कुछ आयुर्वेदिक चीजों को शामिल करके भी अपने वजन को कम कर सकती हैं. आप दिन में 2 बार आंवले की चाय का सेवन करके अपने वेट लॉस में मदद ले सकती हैं. इस चाय को तैयार करने की विधि (amla tea making tips) जानने से पहले आंवला के विटामिन और मिनरल के बारे में जान लेते हैं.
पेट में पड़ जाते हैं कीड़े तो शरीर में नजर आने लगते हैं ये 6 लक्षण
आधा कप आंवला में 33 कैलोरी, 1 ग्राम से कम प्रोटीन, 1 ग्राम से कम फैट, 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3 ग्राम फाइबर, 0 ग्राम चीनी होती है. आंवला में विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन सी, विटामिन ई, के अलावा कैल्शियम और आयरन भी होते हैं. फिनोल, डाइटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का यह रिच सोर्स माना जाता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आंवला पानी सामग्री - Amla Water Ingredients
- 2 कप पानी
- 1 चम्मच आंवला पाउडर.
- आधा चम्मच दालचीनी.
- 01 चुटकी काली मिर्च.
- 1 चम्मच शहद या गुड़ और 1 चुटकी काला नमक
नोट - लेकिन आप डायबिटीज की मरीज हैं, तो शहद या गुड़ अवाइड कर सकते हैं.
एक पैन लीजिए इसमें पानी, सूखा आंवला पाउडर, काली मिर्च और दालचीनी पाउडर डाल दीजिए. अब इसे धीमी आंच पर रख दीजिए. अब मिश्रण को कुछ देर तक उबलने दीजिए.जब अच्छे से उबल जाए तो इसे फ्लेम से उतार लीजिए. अब इसे कप में छानिए. अब इसमें हनी या गुड़ पाउडर मिला दीजिए. अब आपका आंवला टी रेडी है. आप इसको तेजी से फैट बर्न के लिए दिन में 2 बार पी सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं