Moong dal sprouts : स्प्राउट्स में विटामिन ए, बी, सी,और ई कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फ़ॉस्फ़ोरस, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, नियासिन और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ का ख्याल रखते हैं. यही कारण लोग इसे अपनी डाइट में शामिल (Nutrients in sprouts ) करते हैं. लेकिन आप रोज-रोज मूंग और चने के स्प्राउट्स खाकर बोर हो गए हैं, तो फिर हम आपको यहां पर एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिससे आप अपने स्प्राउट्स में एक अलग स्वाद जोड़ सकते हैं... तो आइए जानते हैं..
तेजी से करना है वजन कम तो अपनाएं ये तरीका, 1 महीने में सपाट हो जाएगा आपका पेट
कैसे बनाएं स्प्राउट्स को टेस्टी - How to make sprouts tasty
सब्जियां - Vegetablesआप स्प्राउट्स में प्याज, टमाटर, गाजर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां मिक्स कर सकते हैं. ये स्प्राउट्स को क्रंची बनाती हैं. जिससे इसमें विटामिन्स और फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है. आप इसमें स्वाद को और बढ़ाने के लिए काला नमक और नींबू का रस एड कर सकते हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आप स्प्राउट्स में अनार के दाने भी एड कर सकते हैं. यह एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए बेस्ट माना जाता है. इसका मीठापन स्प्राउट्स के स्वाद को बढ़ा देता है, जिससे यह हेल्दी और टेस्टी दोनों होता है.
मूंगफली - Moongfaliभुने हुए मूंगफली के दाने भी आप स्प्राउट्स में मिक्स कर सकते हैं. इससे आपके स्प्राउट का स्वाद बढ़ जाएगा. इसमें प्रोटीन और गुड फैट्स की मात्रा बढ़ जाती है. आप स्प्राउट्स में दही भी मिक्स कर सकते हैं. यह भी स्प्राउट्स को हेल्दी और टेस्टी कर देगा.
मक्का राजमा - Makka rajmaमक्के और राजमा को भी आप स्प्राउ्ट्स में मिक्स कर सकते हैं. यह भी इसे हेल्दी और टेस्टी बनाने में मदद करेगा. साथ ही इसमें ताजे जड़ी बूटियां, धनिया पत्ता, पुदीना और काली मिर्च भी मिक्स कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं