Weight loss tips : क्या आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो फिर हम यहां पर आपको बहुत ही असरदार और कारगर तरीका बता रहे हैं, जिससे आप अपने पेट की चर्बी को कम करके अपनी बॉडी को दोबारा से शेप में ला सकते हैं. इसके लिए आपको सही आहार, व्यायाम और जीवनशैली को फॉलो करना होगा. तो बिना देर किए आइए जानते हैं...1 महीने की वेट लॉस जर्नी में आपको क्या-क्या काम करना है.
बढ़ते वजन को कैसे करें कंट्रोल
- अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो फिर पोषण से भरपूर, कम कैलोरी वाले फूड आइटम का सेवन करें जैसे कि फल, सब्जियां, दाल, सलाद आदि.
- वहीं, आप अपनी वेट लॉस डाइट में प्रोटीन (चिकन, अंडे, दाल, दही) और फाइबर (फलों, सब्ज़ियों, साबुत अनाज) से भरपूर फूड शामिल करें. ताकि आपको भूख कम लगे. इससे आपको अपने वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी
- इसके अलावा शक्कर और जंक फूड का सेवन बिल्कुल न करें, क्योंकि ये शरीर में फैट को इक्टठा करने का काम करते हैं, जिससे तेजी से आपका वजन बढ़ता है.
- साथ ही आप दौड़ना, साइक्लिंग, तैरना, जैसी एक्टिविटीज को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं. ये कैलोरी जलाने में मदद करते हैं और वजन घटाने में भी आपकी सहायक होते हैं.
- वजन को कंट्रोल करने के लिए आप कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूरी पिएं, ताकि पेट साफ रहे. इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है.
- साथ ही आप सुबह में स्मूदी और हर्बल चाय का सेवन करें, जो आपका वजन तेजी से घटाने में मददगार हो सकती है, जैसे ग्रीन टी, अदरक-नींबू की चाय.
- नींद की कमी से मेटाबोलिज्म धीमा पड़ सकता है और वजन बढ़ सकता है. इसलिए आप हर दिन कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं