Skin Care: चेहरे पर झाइयां होने के कई कारण हो सकते हैं. त्वचा का सही तरह से ख्याल ना रखना, धूप का असर, स्किन पर केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल और हार्मोनल इंबैलेंस के कारण भी चेहरे पर झाइयां नजर आ सकती हैं. ऐसे में इन झाइयों (Pigmentation) को हल्का करने में घर की कुछ चीजें अपना असर दिखा सकती हैं. इन चीजों में केमिकल नहीं होता और ये नियमित तौर पर इस्तेमाल की जाएं तो स्किन से झाइयां कम करने के साथ ही त्वचा को निखारने का काम करती हैं. ऐसे में यहां जानिए दूध में किस चीज को मिलाकर चेहरे पर लगाने से झाइयां (Jhaiya) कम हो सकती हैं और कौन-कौनसे घरेलू नुस्खे झाइयों को हल्का करने में असरदार हो सकते हैं.
खाली पेट पीते हैं चाय तो संभल जाएं, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया शरीर को इससे होते हैं कौन-कौनसे नुकसान
झाइयों को हल्का करने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Lighten Pigmentation
दूध और शहदझाइयां हल्की करने में दूध और शहद (Milk and honey) के फायदे नजर आ सकते हैं. दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो धब्बों को कम करता है, वहीं शहद में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को हाइड्रेट भी करते हैं. दूध और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो इससे स्किन एक्सफोलिएट होती है जिससे झाइयां हल्की होना शुरू हो जाती है. इस्तेमाल के लिए बराबर मात्रा में दूध और शहद को मिलाकर रूई की मदद से चेहरे पर लगा लें. इस मिश्रण को स्पॉट ट्रीटमेंट की तरह सिर्फ झाइयों पर भी लगाया जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
ब्लीचिंग गुणों से भरपूर आलू के रस को झाइयों पर लगाने से झाइयां कम होने लगती है. आलू को घिसकर इसका रस कटोरी में निकाल लें. इस रस में रूई डुबोकर सीधा झाइयों पर लगाएं और 10 से 15 मिनट रखने के बाद धोकर हटा लें.
पपीतापपीते में पाए जाने एंजाइम्स दाग-धब्बे हल्के करने में असरदार होते हैं. पपीते को सादा भी त्वचा पर लगाया जा सकता है या फिर इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर फेस पैक (Face Pack) की तरह लगा लें. 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धोकर साफ करें.
हल्दी और दूधचेहरे पर हल्दी और दूध को लगाने पर भी झाइयां कम हो सकती हैं. कटोरी में 2 चम्मच दूध लेकर उसमें चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा लें. इससे स्किन को निखार मिलता है और साथ ही झाइयां हल्की होने लगती हैं. हफ्ते में 2-3 बार इस नुस्खे को आजमाकर देखा जा सकता है.
मसूर की दालमसूर की दाल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हाइपरपिग्मेंटेशन (Hyperpigmentation) को कम करने में असर दिखाते हैं. मसूर की दाल को रातभर भिगोकर रखने के बाद अगली सुबह पीसें. इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें और फिर चेहरा धोकर साफ करें. हफ्ते में एक बार यह फेस पैक लगाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं