विज्ञापन

मटके का पानी सिर्फ 10 मिनट में होगा बर्फ जैसा ठंडा, अगर कर लिया ये काम!

Matka Thanda Karne Ka Tarika: हम आपके साथ एक ऐसा उपाय बताने वाले हैं, जिसे अपनाकर आप कम समय में तेज ठंडक पा सकते हैं. इसमें न बिजली खर्च होती है और न कोई मशीनरी की जरूरतबस मटके की नैचुरल कूलिंग क्षमता को एक्टिव करना होता है.

मटके का पानी सिर्फ 10 मिनट में होगा बर्फ जैसा ठंडा, अगर कर लिया ये काम!
मटके में पानी ठंडा करने के लिए क्या करना चाहिए?

Matka Thanda Karne Ka Tarika: मटके का पानी न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि ताजगी भरा भी होता है, लेकिन इसकी सिर्फ एक ही समस्या है, ये पानी को धीरे-धीरे ठंडा करता है. यही कारण है इसका पानी ज्यादा देर लेकर ठंडा होता है. अब ऐसे में क्या किया जाए, जो पानी जल्दी ठंडा हो जाए? क्या आप भी इस सवाल के जवाब को ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो स्टोरी में बने रहिए. हम आपके साथ एक ऐसा उपाय बताने वाले हैं, जिसे अपनाकर आप कम समय में तेज ठंडक पा सकते हैं. इसमें न बिजली खर्च होती है और न कोई मशीनरी की जरूरतबस मटके की नैचुरल कूलिंग क्षमता को एक्टिव करना होता है. चलिए जानते हैं क्या करना होगा?

Latest and Breaking News on NDTV

मटके में पानी ठंडा ना हो तो क्या करें?

गुनगुने पानी से धोएं: सबसे पहले आपको मटके को गुनगुने पानी से धोना है, ताकि मटके में मौजूद बारीक छेद अच्छी तरह से खुल जाएं. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि मटके को बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहीं धोना है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो मटका चटक भी सकता है.

कॉटन के कपड़े से लपेटकर रखें: कॉटन का कपड़ा नमी को अच्छे से सोखने में मदद करता है और हवा लगते ही तुरंत पानी को ठंडा कार देता है. ऐसे में अगर आप मटके को किसी कॉटन के पड़े से लपेटकर रखते हैं, तो जैसे ही हवा चलेगी, कपड़े की नमी सूखेगी और इससे ठंडक तेजी से बनेगी. आप चाहें, तो कपड़े को हल्का सा पानी से गीला भी कर सकते हैं.

मटके को खिड़की के पास रखें: आपको एक बात का ध्यान रखना है, मटके को ऐसी जगह रखना है जहां हवा आती हो यानि किसी भी खिड़की या दरवाजे के पास. जब हवा जितनी तेज चलेगी, मटके की सतह उतनी जल्दी सूखेगी और पानी उतनी तेजी से ठंडा होगा. अगर आप मटका किसी बंद जगह में रखते हैं, तो ठंडक की प्रक्रिया धीमी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: गर्मी और तनाव में बेहद फायदेमंद है शवासन, रोज 10 मिनट करने से होंगे ये लाभ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com