- अलग-अलग तासीर वाली चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए
- दूध और दही के साथ खट्टे फल खाने से शरीर को नुकसान होता है
- मॉडर्न साइंस कॉम्बिनेशन थ्योरी को बहुत ज्यादा नहीं मानता
आमतौर पर लोग बैलेंस्ड डाइट की तो बात करते हैं लेकिन किसके साथ क्या खाना है इसका ज़रा भी ध्यान नहीं रखते. फल, दही, दूध, सलाद, दालें और मीट हेल्दी फूड तो हैं लेकिन पोषण तभी मिलता है जब आप इन्हें सही कॉम्बिनेशन के साथ खाएंगे. दरअल, हम एक साथ कई पौषटिक चीजें खाते हैं लेकिन कुछ चीजों को एक साथ खाने से आपके शरीर को फायदे के बजाए नुकसान पहुंचता है.
फल कितना खाएं, कैसे खाएं और कब खाएं
आयुर्वेद में सही कॉम्बिनेशन वाले खाने पर जोर दिया जाता है. आयुर्वेद के मुताबिक अलग-अलग नेचर की चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए. यानी कि जिनका तापमान बहुत ठंडा या गर्म, स्वाद मीठा और नमकीन, गुण हल्का और भारी और तसीर ठंडी और गर्म अलग-अलग हो, उन्हें एक साथ नहीं लेना चाहिए. यहां पर हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें एक साथ खाने की मनाही है:
दही के साथ क्या न खाएं
दही के साथ खासतौर पर खट्टे फल नहीं खाने खहिए. दरअसल, दही और फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं. इस कारण वे पच नहीं पाते, इसलिए दोनों को साथ लेने की सलाह नहीं दी जाती. दही की तासीर ठंडी है. उसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए. मछली की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए उसे दही के साथ नहीं खाना चाहिए. आयुर्वेद के मुताबिक परांठे या पूरी जैसी तली-भुनी चीजों के साथ दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि दही फैट के डाइजेशन में रुकावट पैदा करता है. दही के साथ खजूर और चिकन खाना हानिकारक हो सकता है.
दूध के साथ क्या न खाएं
दूध एक एनिमल प्रोटीन है. उसके साथ तली-भुनी चीजों को खाने से रिएक्शन हो सकता है. दूध के साथ नमकीन चीजों को नहीं खाना चाहिए. दूध वाली चाय के साथ कोई भी नमकीन चीज नहीं खानी चाहिए. नमक के मिलने से मिल्क प्रोटीन जम जाता है और उसके पोषण में कमी आ जाती है. दूध के साथ फल भी नहीं खाने चाहिए. दूध में फल मिलाकर खाने से दूध में मौजूद कैल्श्यिम फलों के एंजाइम को सोख लेता है. इससे शरीर को फलों का पोषण नहीं मिल पाता. इसके अलावा उड़द की दाल खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए. हरी सब्जियां और मूली खाने के बाद भी दूध नहीं पीना चाहिए. अंडा, मीट, और पनीर खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए. इनको एक साथ खाने से डाइजेशन में दिक्कत आ सकती है.
हर दिन इस तरह लेंगे प्रोटीन, तो लाइफटाइम मजबूत रहेंगी मांसपेशियां
कौन से फल एक साथ न खाएं
संतरा और केला एक साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि खट्टे फल मीठे फलों से निकलने वाली शुगर में रुकावट पैदा करते हैं, जिससे पाचन में दिक्कत हो सकती है. साथ ही, फलों की पौष्टिकता भी कम हो सकती है.
शहद के साथ क्या न खाएं
शहद को कभी गर्म करके नहीं खाना चाहिए. चढ़ते हुए बुखार में भी शहद का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे शरीर में पित्त बढ़ता है. शहद और मक्खन एक साथ नहीं खाना चाहिए. घी और शहद कभी साथ में नहीं खाना चाहिए. यहां तक कि पानी में मिलाकर भी शहद और घी का सेवन नुकसानदेह हो सकता है.
इन चीजों को कभी न खाएं एक साथ
- मछली के साथ काली मिर्च नहीं खानी चाहिए. मछली खाने के बाद भी काली मिर्च खाने से नुकसान हो सकता है.
- तिल के साथ पालक का सेवन नहीं करना चाहिए. यही नहीं तिल के तेल में कभी भूलकर भी पालक न बनाएं. ऐसा करने से डायरिया हो सकता है.
- 10 दिन तक कांसे के बर्तन में रखे घी को नहीं खाना चाहिए.
- पीली छतरी वाले मशरूम सरसों के तेल में नहीं खाने चाहिए.
- ठंडे पानी के साथ घी, तेल, खरबूज, अमरूद, खीरा, जामुन और मूंगफली नहीं खानी चाहिए.
- खीर के साथ सत्तू, शराब, खटाई और कठहल नहीं खाना चाहिए.
- चावल के साथ सिरका नहीं खाना चाहिए.
बहरहाल, मॉर्डन साइंस बैलेंस्ड डाइट पर तो जोर देता है, लेकिन ठंडे-गरम की आयुर्वेद की थ्योरी को बहुत ज्यादा नहीं मानता. अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं ता उसके बेहतर समाधान के लिए अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.
VIDEO
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं