नारियल के छिलकों को बेकार समझ कर न फेंके, इस तरह इस्तेमाल कर बनाएं बाजार जैसा स्क्रबर

Coconut Scrubber: क्या आप भी नारियल के छिलकों को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, तो आज से ही कर दें बंद, क्योंकि इसका इस्तेमाल आप स्क्रबर बनाने के लिए कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Coconut Scrubber: नारियल के छिलकों से कैसे बनाएं स्क्रबर. (Credit: Screenshot From kahaniwalishivani Instagram)

Natural Kitchen Tools: नारियल को पूजा से लेकर रेसिपी और सेहत के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता है. अक्सर हम घर में नारियल लाते हैं, पानी पीते हैं या पूजा में इस्तेमाल करते हैं और उसके बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं. ज्यादातर लोग यही करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे आप कचरा समझ रहे हैं, वो आपके किचन के लिए इस्तेमाल हो सकता है. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. हाल ही में kahaniwalishivani ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर नारियल के रेशों (Husk) से बेहतरीन और आसान किचन स्क्रबर बनाने का तरीका बताया है.  

​आजकल बाजार में मिलने वाले प्लास्टिक के स्क्रबर न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि धीरे-धीरे घिसकर हमारे खाने में माइक्रो-प्लास्टिक के कण भी मिला देते हैं. ऐसे में खुद का बनाया हुआ नेचुरल स्क्रबर इस्तेमाल करना सेहत और सुकून दोनों के लिए बेस्ट है.

कैसे बनाएं नारियल के छिलकों का स्क्रबर- (How To Make Coconut Scrubber At Home)

​1. सबसे पहले नारियल के सूखे छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लें.

2. रेशों को मुलायम बनाने के लिए इन्हें कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें.

3. जब रेशे नरम हो जाएं, तो इन्हें आपस में रगड़कर इनकी धूल झाड़ लें. 

4. अब एक कंघे की मदद से इन्हें अच्छे से झाड़ लें, इससे आपके पास लंबे रेशे बचेंगे.

5. इन रेशों को एक साथ इकट्ठा करें और एक बीच-बीच से सिलाई मार लें. 

6. कैंची से इसके बाहर निकले हुए हिस्से को काट लें.

7. घर का बना स्क्रबर बनकर तैयार है. 

यहां देखें वीडियो-

​क्यों खास है घर का बना यह स्क्रबर?

​बाजार में मिलने वाले नारियल के जूने अक्सर थोड़े महंगे होते हैं या जल्दी टूट जाते हैं. लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से घर पर बनाएंगे, तो यह काफी मजबूत और लचीला (Pliable) बनता है. कई बार कोशिश करने के बाद अब एक ऐसा तरीका सामने आया है जिससे आप बिल्कुल मार्केट जैसा फिनिशिंग वाला स्क्रबर तैयार कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- कितनी रोटी खाओगे? क्या रोटी बनाने से पहले आप भी पूछती हैं ये सवाल, जान लें रोटियां गिनकर क्यों नहीं बनानी चाहिए?

Advertisement

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

Featured Video Of The Day
Pakistan Vs Afghanistan War: तालिबान ने पाकिस्तान पर किया भीषण हमला