Signs of feet for health : पैर हमारे शरीर का अहम अंग है. इसपर हमारे शरीर का पूरा भार होता है. पैर ही हैं जो हमे एक जगह से दूसरे जगह जाने में मदद करते हैं. ऐसे में इनमें कुछ असमान्य लक्षण नजर आने लगते हैं, तो ये फिर किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं. जी हां, आइए जानते हैं योगा टीचर स्वीटी यादव से उन 8 पैर के संकेतों के बारे में, जो बताते हैं आपके शरीर में क्या तकलीफ है या होने वाली है...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पैर में नजर आने वाले बीमारी के लक्षण - Symptoms of disease seen in the feet
योगा टीचर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने पैर में नजर आने वाले लक्षण किस बीमारी का संकेत हो सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से बताया है...
1- पैर में सूजन - Feet Swellingअगर आपके पैर में सूजन है तो फिर यह इस बात का संकेत है कि आपका लिवर, हार्ट, किडनी सही से फंक्शन नहीं कर रहे हैं. साथ ही यह लो हीमोग्लोबिन की परेशानी का भी संकेत हो सकता है.
2- टखने में दर्द - Ankle painअगर आपके टखनों में यानी एंकल में दर्द बनी रहती है, तो इसका मतलब है शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ गया है या फिर शरीर में विटामिन डी की कमी हो गई है.
3- पैरों में झुनझुनी और सुन्नता - tingling feet
पैरों में बार-बार झुनझुनी पकड़ना इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में विटामिन डी और ई की कमी हो गई है. ऐसे में आपको अपने आहार में इन दोनों की मात्रा को बढ़ा देना चाहिए.
4- मकड़ी जाल नसें - Spider veinsवहीं, आपके पैर में नीली-नीली नशे मकड़ी जाल की तरह उभर आईं हैं, तो फिर यह खराब लिवर फंक्शन, एस्ट्रोजन बढ़ गया है, इसका संकते हो सकता है. इसके अलावा यह लंबे समय तक खड़े रहने के कारण भी हो सकता है.
5- ठंडे पैर - Cold feetवहीं, आपके पैर ठंडे रहते हैं तो फिर यह लो आय़ोडीन और एनेमिया के लक्षण हो सकते हैं.
6- एड़ी में दर्द - Heels painएड़ियों में दर्द बने रहना विटामिन डी और मैग्नीशियम की कमी को दर्शाता है.
7- पैरों में ऐंठन - Cramps in legsयह समस्या सोडियम, पोटैशियम और विटामिन बी12 की कमी के लक्षण हो सकते हैं.
8- फटी एड़ियां - Cracked heelsपैर की फटी एड़ियां विटामिन बी3,7 और आटरन की कमी का संकेत हैं. साथ ही यह ओमेगा 3 की कमी के भी लक्षण हो सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं