शादी का फैसला आपका है या परिवार का? जानिए जीवनसाथी चुनने के लिए कैसे बनाएं सही बैलेंस

शादी एक एक ऐसा पवित्र बंधन है, जिसमें दो लोग ही नहीं, बल्कि उनके परिवार भी एक-दूसरे से जुड़ते हैं. आज के दौर में GenZ अपने जीवनसाथी को चुनने में पहले से कहीं ज्यादा भूमिका निभाना चाहते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जीवनसाथी चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?
Photo Credit: NDTV

भारत में शादी हमेशा सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं मानी गई है. ये एक ऐसा पवित्र बंधन है, जिसमें दो लोग ही नहीं, बल्कि उनके परिवार भी एक-दूसरे से जुड़ते हैं. इसलिए हमारे समाज में जीवनसाथी चुनने के फैसले में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. हालांकि, समय के साथ शादी और रिश्तों को लेकर लोगों की सोच भी बदल रही है. आज के दौर में GenZ अपने जीवनसाथी को चुनने में पहले से कहीं ज्यादा भूमिका निभाना चाहते हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें अपनी पसंद और परिवार की उम्मीदों में से किसी एक को चुनना पड़े. असली जरूरत दोनों के बीच संतुलन या कहें बैलेंस बनाने की है. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. 

जीवनसाथी चुनते समय ये बातें हैं जरूरी

रिलेशनशिप एक्सपर्ट और मैट्रिमोनी डॉट कॉम के सीईओ और फाउंडर मुरुगावेल जनकीरमन के अनुसार पहले माता-पिता जीवनसाथी चुनते समय परिवार, समाज, शिक्षा और आर्थिक स्थिति जैसी बातों पर सबसे ज्यादा जोर देते थे. आज भी ये बातें महत्वपूर्ण हैं, लेकिन अब लोग कुछ और चीजों को भी उतना ही जरूरी मानते हैं. जैसे कि दोनों के विचार कितने मिलते हैं, जीवन जीने का तरीका कैसा है, भविष्य को लेकर उनकी सोच क्या है और क्या उनके बीच इमोशनल कनेक्शन कैसा है.

यह भी पढ़ें: AI से लिखे मैसेज भेज रहा है पार्टनर? जानिए क्या है Chatfishing ट्रेंड और कैसे करें डील

अब पैरेंट्स की क्या है भूमिका?

अब अधिकतर लोग सोचते हैं कि जीवनसाथी चुनने के लिए परिवार की भूमिका खत्म हो गई है. एक्सपर्ट मुरुगावेल जनकीरमन के अनुसार ऐसा नहीं है. आज भी परिवार इस फैसले का अहम हिस्सा हैं. माता-पिता अपने एक्सपीरिएंस और अपने बच्चों की समझ के आधार पर सही सलाह दे सकते हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि अब पैरेंट्स की भूमिका दबाव बनाने की बजाय सही दिशा दिखाने की है. यही वजह है कि ऑनलाइन मैचमेकिंग प्लेटफॉर्म काफी फेमस हो रहे हैं. वे लोगों को अपनी पसंद के अनुसार जीवनसाथी तलाशने का अवसर देते हैं, साथ ही परिवार की उम्मीदों का भी ध्यान रखते हैं.

Advertisement

अरेंज मैरिज और लव मैरिज की तुलना

अक्सर लोग अरेंज मैरिज और लव मैरिज की तुलना करते हैं, लेकिन किसी रिश्ते की सफलता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई. असली बात ये है कि दोनों के सपने, विचार, और उम्मीदें कितनी मिलती हैं.

रिलेशनशिप एक्सपर्ट बताते हैं कि एक सफल शादी सिर्फ उम्मीदों को पूरा करना नहीं है. सक्सेसफुल मैरिज इस बात पर निर्भर करती है कि रिलेशन में जुड़े दोनों लोग कितने खुश और संतुष्ट हैं. जब परिवार का साथ और आपसी समझ दोनों मिल जाते हैं, तो रिश्ता मजबूत बनता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पानी की बोतल से स्टिकर कैसे हटाएं, बोतल से चिपचिपाहट हटाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: रिश्ता कितना भी पुराना हो, पार्टनर को लेकर न लगाएं ये 3 अनुमान, बिगड़ सकती है रिलेशनशिप

Featured Video Of The Day
CEC के खिलाफ टला विपक्ष का 'जनमहाभियोग' कल क्या होने वाला है?
Topics mentioned in this article
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं