Women's Day 2021: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है. यह दिन महिलाओं के प्रति सम्मान और प्यार प्रकट करने का है और इस दिन का महत्व महिलाओं को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर पहचान दिलाना और महिलाओं की उपलब्धियों को मनाना है.
महिला दिवस के खास मौके पर उन महिलाओं को तोहफे देकर स्पेशल महसूस करा सकते हैं, जो आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और जिनके प्रति आप सम्मान व्यक्त करना चाहते हैं. आइए आपको बताते हैं इस खास मौके पर आप महिलाओं को कौन-कौन से उपहार दे सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
- ज्वैलरी
अक्सर कहा जाता है कि ज्वैलरी के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा रहता है. यही वजह है कि महिलाओं को ज्वैलरी पहनना बेहद पसंद होता है. अगर आप अपने दिल के करीब किसी महिला जैसे, मां, दोस्त, बहन को स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं तो उन्हे पर्ल का नेकलेस या चंकी रिंग गिफ्ट कर सकते हैं.
- ऑफिस के लिए खास तोहफे
आजकल अधिकतर महिलाएं वर्किंग हैं और पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर अपनी पहचान बना रही हैं. ऐसे में आप उन्हें उनके ऑफिस के लिए कुछ खास गिफ्ट जैसे लैपटॉप बैग दे सकते हैं या कोई पेन या नोटबुक दे सकते हैं.
कुछ स्पेशल डिश बनाएं
अधिकतर महिलाओं का ज्यादातर समय किचन में ही गुजरता है. ऐसे में जब कोई पुरुष उन्हें अपने हाथों से बनाकर कुछ खिलाता है तो ये उनके लिए सबसे ज्यादा स्पेशल होता है. आप भी इस बार इंटरनेट से कोई अच्छी डिश देखकर बना सकते हैं और अपनी जिंदगी में शामिल अहम महिलाओं को सरप्राइज़ देकर खुश कर सकते हैं.
- हैंडमेड कार्ड बनाएं
इस महिला दिवस पर अगर आप कुछ नए अंदाज़ में अपनी जिंदगी की अहम महिलाओं को खास महसूस कराना चाहते हैं तो उनके लिए अपने हाथों से हैंडमेड कार्ड बना सकते हैं. जब आप अपने हाथ से कुछ बनाते हैं तो उससे ज्यादा स्पेशल और खुशी का एहसास दुनिया का कोई कीमती तोहफा नहीं करा सकता है. इसलिए आप इस बार कुछ क्रिएटिव सोच सकते हैं.
- मेकअप प्रोडक्ट्
हर महिला को सजने-संवरने का काफी शौक होता है. आप चाहें तो अपनी महिला दोस्त, बहन या अन्य को मेकअप प्रोडक्ट्स उपहार के रूप में दे सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं