पीले पड़ चुके तकियों को साफ कैसे करें? तकिए की बदबू और दाग दूर करने के आसान तरीके

तकिए का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से उस पर पीले और गंदे दाग दिखाई देते हैं. ये दाग पसीने, शरीर के नेचुरल तेल, लार और स्किन से निकलने वाली गंदगी के कारण बनते हैं, जो धीरे-धीरे तकिए के अंदर तक पहुंच जाती है. यहां जानिए पीले पड़ चुके तकियों को साफ कैसे करें? तकिए की बदबू और दाग दूर करने के आसान तरीके.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
तकिए की बदबू कैसे दूर करें?

तकिए का इस्तेमाल हम रोजाना करते हैं, लेकिन इसकी सफाई का ध्यान अक्सर लोगों को नहीं आता. साल भर इस्तेमाल करने के बाद जब तकिए का कवर हटाते हैं, तो उस पर पीले और गंदे दाग दिखाई देते हैं. ये दाग पसीने, शरीर के नेचुरल तेल, लार और स्किन से निकलने वाली गंदगी के कारण बनते हैं, जो धीरे-धीरे तकिए के अंदर तक पहुंच जाती है. यही कारण है कि कुछ समय के बाद तकिए से अजीब सी बदबू आने लगती है. चाहे तकिए का कवर धो लो फिर पर बदबू आती रहती है. ऐसे में अक्सर लोग तकिए को बदल देते हैं या फेंक देते हैं. लेकिन, अब ऐसा करने के जरूरत नहीं है आप घर पर कुछ चीजों की मदद से दाग और बदबू दोनों को काफी हद तक कम कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं तकिया कैसे साफ करें.

तकिए की बदबू और दाग कैसे साफ करें?

दरअसल, तकिए को साफ करने का सही तरीका उसके अंदर भरी फिलिंग पर निर्भर करता है. पॉलिएस्टर या फाइबर वाले तकिए वॉशिंग मशीन में धोए जा सकते हैं. वहीं पंख और डाउन वाले तकियों को भी धोया जा सकता है, लेकिन इन्हें सावधानी तरीके से साफ करना चाहिए. इसके साथ ही अपने तकिए के लेबल को भी देखें कि वे धोने वाला है या नहीं.

pile takiye kaise saaf kare

बेकिंग सोडा और नींबू

अगर, तकिए पर हल्के पीले दाग पड़ गए हैं, तो बेकिंग सोडा और नींबू आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आधा कप बेकिंग सोडा लें और उसमें कुछ चम्मच नींबू का रस मिलाएं. फिर इतना पानी डालें कि पतला पेस्ट तैयार हो जाए. इस पेस्ट को मुलायम कपड़े की मदद से दाग वाली जगह पर लगाएं और करीब 30 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद गीले कपड़े से पेस्ट को धीरे-धीरे साफ कर लें. बेकिंग सोडा गंदगी और बदबू को सोखने में मदद करता है, जबकि नींबू की एसिडिक प्रकृति दागों और पीलापन कम करने में अच्छी होती है. इसके बाद तकिए को अच्छी तरह सूखने दें.

मशीन में तकिए साफ करने के आसान तरीका

अगर, आपका तकिया वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है, तो एक बार में दो तकिए साथ धोएं. इससे मशीन का बैलेंस बना रहता है और सफाई भी अच्छी तरह होती है. धुलाई के समय नॉर्मल डिटर्जेंट के साथ आधा कप बेकिंग सोडा डालें. एक कप सफेद सिरका मिलाएं. ध्यान रखें कि विनेगर और ब्लीच को कभी भी एक साथ न मिलाएं. धुलाई के बाद तकिए को लो हीट पर ड्रायर में सुखाएं.

Advertisement

तकिए की बदबू और दाग दूर करने के आसान तरीके

वहीं, यूट्यूब पर Swati Arya नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें तकिया साफ करने का आसान तरीका बताया है. वीडियो में स्वाति बताती हैं कि तकिए को पानी, डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा या इनो की मदद से साफ किया जा सकता है. तकिया साफ करने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और तकिए का फाइबर भी खराब नहीं होता.

यह भी पढ़ें:- झाइयां कैसे दूर करें? पिगमेंटेशन खत्म करने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानिए

Advertisement

यह भी पढ़ें:- ऊनी कपड़ों को कैसे धोएं? स्वेटर-जैकेट को सिकोड़े या खराब किए बिना धोने का आसान तरीके 

यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
खड़गे की PM पर टिप्पणी पर घमासान, इमरान मसूद बोले - जैसा बोलोगे उससे ज्यादा सुनोगे, कोई माफी नहीं
Topics mentioned in this article
Pillows
Odour

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं