Kitchen Hacks: बर्तन धोने के लिए पानी का इस्तेमाल किया जाता है और पानी के बिना बर्तन साफ करने का काम नामुमकिन सा लगने लगता है. लेकिन, आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि बिना पानी के भी बर्तनों (Dirty Dishes) को साफ किया जा सकता है. यहां कुछ ऐसे देसी तरीके बताए जा रहे हैं जो बर्तनों को चकाचक चमकाने के लिए आजमाकर देखे जा सकते हैं. असल में बर्तनों को बिना पानी से साफ करने की जरूरत तब महसूस होती है जब कई-कई दिनों तक घर में पानी नहीं आता है. पानी की किल्लत होने पर रसोई में बर्तनों का ढेर लगने लगता है. इस ढेर से छुटकारा पाने के लिए आप यहां बताए तरीकों से बिना पानी के बर्तनों को साफ कर सकते हैं.
सुबह खाली पेट पी लिया इस मसाले का पानी, तो अपने आप शरीर होने लगेगा डिटॉक्स, वजन भी हो जाएगा कम
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बिना पानी के कैसे करें बर्तन साफ | How To Clean Dishes Without Water
स्पोंज से कर सकते हैं साफघर के प्लेट, कटोरियों, चम्मच, कलछी और नॉन स्टिक बर्तनों को साफ करने के लिए किसी स्पोंज या टिशू पेपर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए स्पोंज को हल्का सा गीला कर लें. बर्तन में खाने के लगे कणों को हटा लें और एक बार बर्तन को टिशू से साफ करें. इसके बाद स्पोंज को हल्का गीला करें और इससे बर्तन को अच्छे से रगड़कर साफ कर लें. आपको अलग से पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी.
रेत आती है कामग्रामीण इलाकों में पानी की उपलब्धता ना होने पर आज भी रेत (Sand) का इस्तेमाल किया जाता है. रेत को बर्तन पर डालकर अच्छे से रगड़ा जाता है और फिर इसे झाड़कर हटा देते हैं. इसके बाद किसी कपड़े से बर्तन पर लगी रेत हटा सकते हैं. गंदे बर्तन एकदम साफ नजर आने लगते हैं.
राख भी आती है कामबर्तन साफ करने का एक और तरीका यह है कि आप राख को गंदे बर्तनों पर रगड़ें. लकड़ी की राख बर्तन को साफ करने के लिए शुद्ध कही जाती है. इससे बर्तनों पर चिपकी गंदगी और तेल हट जाता है.
सोडा और नींबू का रसएक और असरदार तरीका है सोडा और नींबू के रस (Lemon Juice) का इस्तेमाल. गंदे बर्तन साफ करने के लिए बेकिंग सोडा लेकर उसमें जरूरत के अनुसार नींबू का रस मिला लें. इस मिश्रण को बर्तन पर लगाएं और रगड़कर बर्तन साफ करें. अब किसी टिशू या कपड़े से बर्तन पोंछ लें. इस मिश्रण से बर्तन साफ तो होते ही हैं, साथ ही उनसे आने वाली बदबू भी दूर हो जाती है.
दिखेगा सिरके का असरसफेद सिरका यानी विनेगर (Vinegar) बर्तन साफ करने में असरदार होता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले बर्तनों को टिशू से साफ करें. इसके बाद सिरके को बर्तन पर छिड़ककर बर्तनों को 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. अब एक बार फिर टिशू या साफ कपड़े की मदद से बर्तन पोंछ लें. बर्तन अब इस्तेमाल के लिए तैयार हैं. इस तरह बिना पानी के ही बर्तनों को चकाचक चमका सकते हैं आप.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं