- विटामिन सी से भऱपूर फूड खाएं.
- खुद को हाइड्रेट रखें.
- स्किन टाइटनिंग के लिए फेशियल मसाज करें.
How to tighten skin : खिली-खिली बेदाग निखरी त्वचा हर किसी को भाती है. वहीं, चेहरे की कसावट आपकी त्वचा की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. लेकिन जब चेहरे की कसावट और चमक फीकी पड़ जाती है, तो फिर आपको टेंशन होने लगती है. आपको बता दें चिंता करने की बजाय आपको इसके उपाय के बारे में सोचना चाहिए, ताकि आप अपने खराब चेहरे की हालत को फिर से सुधार सकें. ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कैसे अपने चेहरे की ढीली स्किन को फिर से टाइट कर सकते हैं ...
क्या आपका बच्चा भी बात-बात पर करता है बदतमीजी, तो इन तरीकों से बनाएं उसे आज्ञाकारी
कैसे करें ढीली स्किन को टाइट - Skin Tightening Tips
सोने से पहले तेल से फेस मसाज
सबसे पहले अपनी त्वचा को साफ करके सुखा लीजिए. अब आप अपने हाथ में पर्याप्त मात्रा में तेल ले लीजिए. फिर अपने चेहरे की हल्के हाथों से मालिश करिए. इसके बाद तेल को चेहरे पर पूरी रात लगा रहने दीजिए और सुबह उठकर गुनगुने पानी से फेस को क्लीन कर लीजिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo Credit: Canva
सबसे पहले एक चौथाई केले को अच्छे से कटोरी में मैश करके पेस्ट तैयार कर लीजिए, फिर 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दीजिए. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धोकर थपथपाकर सुखा लीजिए.
खीरे का फेस मास्क
खीरे को छीलकर उसका रस निकाल लीजिए. फिर एक रुई की मदद से पूरे चेहरे पर लगा लीजिए और 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दीजिए. फिर साफ पानी से धो लीजिए. यह आपकी स्किन को साफ, चमकदार रखने और कसाव बनाए रखने में मदद करेगा.
एलोवेरा का करें इस्तेमाल
एलोवेरा जेल से चेहरे की अच्छी तरह मसाज करिए. इसे 15-20 मिनट लगाकर छोड़ दीजिए. फिर साफ पानी से क्लीन कर लीजिए. यह भी आपकी स्किन में कसाव बनाए रखने का काम करेगा.
हाइड्रेशन
हाइड्रेशन एक तरीका है, जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. पर्याप्त पानी पीने से चेहरे की ढीली स्किन में कसाव आता है और चमक भी बरकरार रहती है.
विटामिन सी
Photo Credit: iStock
विटामिन सी एक पोषक तत्व है, जो स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है. इससे भरपूर आहार लेने से चेहरे की ढीली स्किन में कसाव आ सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं