Weight Loss: नवरात्रि का पर्व सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य का ध्यान रखने का भी एक अच्छा अवसर है. इस दौरान उपवास के चलते आप अपने भोजन में बदलाव करके वजन कम करने का प्रयास कर सकते हैं. यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं. नवरात्रि में उपवास (Navratri Fast) करते समय सही आहार का चयन करना महत्वपूर्ण है. सही खानपान से आप न केवल वजन कम कर सकते हैं बल्कि अपनी सेहत को भी बेहतर बना सकते हैं.
विटामिन बी12 की कमी से शरीर पर दिखने लगते हैं ये निशान, जानिए कैसे करें पहचान
नवरात्रि में वजन घटाने के लिए क्या खाएं
साबूदानासाबूदाना से बनी चीजें जैसे साबूदाना खिचड़ी या साबूदाना वड़ा, ऊर्जा देने वाली होती हैं. साबुदाना कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत है लेकिन इसे खाने की मात्रा का ध्यान रखें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मौसमी फलों का सेवन करें, जैसे सेब, केला, पपीता और संतरा. ये फाइबर और विटामिन से भरपूर होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं.
नमकीन मेवेनट्स जैसे बादाम और अखरोट का सेवन करें. ये स्वस्थ वसा प्रदान करते हैं और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते.
साबुत अनाजकुट्टू और सिंहाड़े के आटे से बनी रोटियां या पकवान खाएं. ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं और वजन कम करने में असर दिखाते हैं.
दहीदही का सेवन करें. यह प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स की अच्छी स्रोत है. इसे फल या शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं.
भुने हुए चनेभुने हुए चने एक अच्छा स्नैक विकल्प हैं. ये फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं जिससे आपको लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है.
हल्दी, जीरा, धनिया आदि मसालों के साथ बनी सब्जियां खाएं. ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती हैं.
ताजे रसबिना शक्कर के ताजे फलों का रस पीना भी एक अच्छा विकल्प है. यह आपको ताजगी देता है और कैलोरी कम रखता है.
पानी और हर्बल चायभरपूर मात्रा में पानी पिएं. हर्बल चाय जैसे पुदीना या अदरक की चाय भी आपकी भूख को नियंत्रित करती है. इससे शरीर में हाइड्रेशन भी बना रहता है जिससे वजन कम होने में असर दिखता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
RD Burman Music: मिनटों में पंचम दा ने बना दी थी Saagar फिल्म के इस गाने की धुन | Rahul Dev BurmanNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं