- पालक को डाइट में करें शामिल.
- आयरन फूड ज्यादा से ज्यादा खाएं.
- बाहर की चीजें ज्यादा ना खाएंं.
Super food for haemoglobin : आप तब तक ही जीवित रह पाएंगे जब तक शरीर में खून है. आपको बता दें कि खून हर एक अंग में पोषक तत्वों को पहुंचाने का काम करते हैं, और शरीर में जमे विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है. इसमें मौजूद हीमोग्लोबिन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं. ऐसे में इसकी मात्रा में अगर कमी आ जाए तो फिर कई सेहत संबंधी परेशानियां जन्म लेती हैं, ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड (Iron rich food) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से हीमोग्लोबिन में सुधार आ जाएगा.
दुबले-पतले लोग रोज पिएं ये हेल्दी weight gain drink,15 दिन में नजर आने लगेगा फर्क
हीमोग्लोबिन की कमी कैसे करें दूर ?
- हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए आयरन रिच फूड को डाइट में शामिल करना चाहिए. इसके लिए आप ऑर्गेन मीट, फूलगोभी, केले, पालक, बींस, बंदगोभी, मसूर की दाल, टोफू, बेक्ड आलू खाएं.
- फॉलेट विटामिन बी होता है जिससे हीमोग्लोबिन बनता है. ऐसे में आप फॉलेट के लिए पालक, हरी मटर, एवोकाडो, मसूर की दाल, राइज, राजमा आदि का सेवन करना चाहिए.
- शरीर में आयरन का अवशोषण तभी होगा जब शरीर में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में हो. यह पोषक तत्व आयरन को ऑब्जर्व करने में अहम भूमिका निभाता है. विटामिन सी के लिए साइट्रस फ्रूट, स्ट्रॉबेरी, नींबू, संतरा, डार्क लीफी हरी सब्जियां खाएं.
- विटामिन ए भी आयरन के ऑब्जार्वेसन को बढ़ाता है. इसके लिए आप गाजर, विंटर स्क्वैश, शकरकंद, आम को खाना शुरू कर दीजिए. इससे पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए होता है. आप खून की कमी पूरी करने के लिए आयरन सप्लीमेंट भी ले सकते हैं. लेकिन यह डॉक्टर की सलाह पर लीजिए. क्योंकि कुछ सेहत संबंधी मामलों में विपरीत असर पड़ सकता है सेहत पर.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन और वाणी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर किया क्लिक
</p>
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं