गमले में आलू कैसे उगाएं? जानिए घर पर आलू उगाने का सही तरीका

आलू ऐसी सब्जी है जिसे कम जगह में भी आसानी से उगाई जा सकता है. सही मिट्टी, देखभाल और समय पर खाद देने से आप घर पर ही कई किलो आलू मिल सकते हैं. आइए जानते हैं आलू उगाने का सही तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घर पर आलू कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Aalu Kaise Ugaye: आलू एक ऐसी सब्जी है जो बाकी सब्जी के साथ मिलकर उसका स्वाद बढ़ा देती है. कई लोग आलू के पराठे खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग आलू की सब्जी बनाते हैं. हर कोई अपने पसंद अनुसार आलू को खाना पसंद करता है. ऐसे में अगर आप किचन गार्डनिंग के शौकीन हैं और घर की उगाई हुई ताजी सब्जियां खाना पसंद करते हैं, तो आप घर पर आलू भी उगा सकते हैं. इसके लिए आपको गमले या ग्रो बैग की जरूरत होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलू ऐसी सब्जी है जिसे कम जगह में भी आसानी से उगाई जा सकता है. सही मिट्टी, देखभाल और समय पर खाद देने से आप घर पर ही कई किलो आलू मिल सकते हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं घर पर गमले में आलू उगाने का सही तरीका. इसकी जानकारी यूट्यूब पर @terracegardening नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर की गई है.

आलू उगाने के लिए मिट्टी कैसे तैयार करें?

वीडियो में बताया गया है कि आलू की अच्छी पैदावार के लिए हल्की और भुरभुरी मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है. इसके लिए 50 प्रतिशत सामान्य मिट्टी, 40 प्रतिशत गोबर की सड़ी हुई खाद और 10 प्रतिशत रेत मिलाएं. रेत मिलाने से मिट्टी में जल निकास बेहतर होता है और आलू को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है.

गमले या ग्रो बैग में कितना मिट्टी भरें?

आलू लगाने के लिए बड़े आकार का ग्रो बैग या गमला चुनें. ध्यान रखें कि कंटेनर को पूरी तरह भरने के बजाय केवल आधा ही भरें. जैसे-जैसे पौधा बढ़ता है, उसकी तनों को मिट्टी से ढंकना पड़ता है, इसलिए ऊपर पर्याप्त जगह खाली रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: DIY Pickle Jars: कचरे में मत फेंकिए आचार के खाली जार, अपनाएं ये 4 कमाल के हैक्स, घर की बढ़ जाएगी खूबसूरती

Advertisement

गमले में कैसे उगाएं आलू?

रोपण के लिए ऐसे आलू चुनें जिनमें अंकुर यानी स्प्राउट निकल आए हों. अगर आलू में अंकुर नहीं हैं, तो उन्हें कुछ दिनों तक अंधेरी जगह पर रखें. आलू को 5 से 10 सेंटीमीटर गहराई में लगाएं और ऊपर से हल्की मिट्टी डालकर ढक दें. इसके बाद अच्छी तरह पानी दें ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे.

आलू लगाने का सही समय

आलू की खेती के लिए अक्टूबर से नवंबर का समय सबसे अच्छा माना जाता है. साथ ही 17 से 19 डिग्री सेल्सियस तापमान पर आलू तेजी से बढ़ता है. 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने पर इसकी वृद्धि प्रभावित हो सकती है.

Advertisement

खाद और देखभाल कैसे करें?

आलू लगाने के 10 से 15 दिन बाद पौधों को ऑर्गेनिक खाद दें. इसके लिए बराबर मात्रा में मिट्टी और गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट मिलाकर पौधों के तनों के आसपास डालें. इससे नए कंद बनने में मदद मिलती है. लगभग 30 दिन बाद एक बार फिर खाद दी जा सकती है.

कब तैयार होंगे आलू?

आमतौर पर 60 से 70 दिनों में आलू की फसल तैयार हो जाती है. जब पौधों की पत्तियां पीली होकर सूखने लगें, तो समझ जाएं कि आलू निकालने का समय आ गया है.

यह भी पढ़ें: लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया सरसों की खली से खाद बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें: छत की काई को हटाने के क्या उपाय हैं? जानिए छत की काई कैसे साफ करें

Advertisement
Featured Video Of The Day
मां के निधन के बाद पैतृक गांव पहुंचे सीएम योगी
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Gardening Hacks

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं