चेहरे पर चाहिए पार्लर जैसा गुलाबी निखार? घर पर लगाएं कच्चे दूध और चुकंदर के रस का ये फेसपैक, चमक उठेगा फेस

आज हम आपको कच्चे दूध और चुकंदर का एक फेसपैक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप चेहरे पर गुलाबी निखार पा सकते हैं. इसमें किसी तरह का केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ग्लोइंग स्किन के लिए चुकंदर और कच्चे दूध का फेसपैक
Photo Credit: NDTV

DIY Glowing Facepack: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा चमकती रहे और किसी तरह का दाग-धब्बा न रहे. लेकिन प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और बाकी कारणों से चेहरे की त्वचा बेजान दिखने लगती है. कई बार पिंपल्स से दाग-धब्बे भी रह जाते हैं, जिससे खूबसूरती में फीकापन लगने लगता है. इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग पार्लर में जाकर महंगा फेशियल भी करवाते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद त्वचा फिर वैसे ही हो जाती है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको कच्चे दूध और चुकंदर का एक फेसपैक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप चेहरे पर गुलाबी निखार पा सकते हैं. आइए जानते हैं...

फेसपैक के लिए जरूरी चीजें

  • बेसन
  • कच्चा दूध
  • चुकंदर का रस 
  • दही
  • शहद

कैसे बनाएं फेसपैक?

इस फेसपैक को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच के साथ 2 चम्मच ताजा चुकंदर का रस, 2 चम्मच कच्चा दूध, 1 चम्मच दही, आधा चम्मच शहद और 1 चुटकी हल्दी मिलाएं. अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. आपका होममेड फेसपैक बनकर तैयार हो जाएगा.

कैसे करें इस्तेमाल?

इस पैक को लगाने से पहले अपने फेस को माइल्ड फेसवॉश या गानी से साफ करें और टैप-टैप कर तौलिए से पोंछ लें. इसके बाद इस पैक को पूरे चेहरे से गर्दन तक एक समान लेयर में लगाएं. फिर हल्के हाथों की मदद से सर्कुलर मोशन में मसाज करें. इसके बाद 20-30 मिनट फेसपैक को लगा रहने दें. जब पैक सूख जाए तो थोड़े पानी की मदद से रगड़ते हुए साफ करें. इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पर गुलाबी निखार आना शुरू हो जाएगा, चेहरा चमक उठेगा और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें: सफेद बालों से हो गए हैं परेशान? ऐसे करें कड़ी पत्ते का इस्तेमाल, ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानिए टिप्स

Advertisement

यह भी पढ़ें: वैक्सिंग, शेविंग या लेजर? ब्यूटी एक्सपर्ट Shahnaz Husain से जानिए बाल हटाने का कौन सा तरीका रहेगा बेस्ट

Featured Video Of The Day
NDTV Dettol Banega Swasth India Season 13 Launch पर लिया गया राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकल्प
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Glowing Skin
DIY Facepack