पुराने से पुराने काले बर्नर को ऐसे करें साफ, महज 8 रुपए में नए जैसा लगेगा चमकने

How to Clean Gas Burner At Home Easily: किचन की सफाई तभी पूरी होती है जब स्लैप पर रखे गैस स्टोव को भी चमका दिया जाए. रोजाना हम बर्तनों को तो साफ कर लेते हैं लेकिन गैस बर्नर बहुत ही कम साफ हो पाता है. खाना बनाने के दौरान यहीं सबसे ज्यादा गंदे होते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं बर्नर को साफ करने का क्विक और सस्ता नुस्खा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गैस का बर्नर नए जैसा लगेगा चमकने.

How to Clean Gas Burner: गैस के बर्नर के छोटे-छोटे बर्नरों में तेल, मसाले, आटा जैसी कई चीजें भर जाती हैं. जब बर्नर में कुछ भर जाता है तो वो धीमे जलने लगता है, गैस भी ठीक से नहीं जलती है जिस वजह से खाना बनाने में और खाना पकने में भी ज्यादा समय लगने लगता है. जिस वजह से गैस भी ज्यादा बर्बाद होती है. इसका मतलब है कि गैस का बर्नर गंद हो गया है. गैस के बर्नर के छेदों में भरी गंदगी को नॉर्मली तरीके से साफ करने पर भी वो सही से साफ नहीं होते हैं. इसलिए इनको साफ करने के लिए हमारे पास एक किचन ट्रिक है जो आपके काम आ सकती है. Youtube Channel Maa Ye Kaise Karu पर गैस के बर्नर को साफ करने का नुस्खा बताया गया है. यह टिप बर्नर को कुछ ही मिनटों में चमकदार बना देगा.

गैस के बर्नर को साफ करने के लिए आपको महज 8 रुपए खर्च करने होंगे. 8 रुपए में ही आपके गैस के बर्नर नए जैसे चमचमाने लगेंगे. इनको साफ करने में आपको मेहनत भी नहीं लगेगी. 

गैस का बर्नर साफ करने के लिए सामग्री

  • 1 गिलास गर्म पानी
  • 1 पैकेट इनो
  • टूथ ब्रश
  • नमक
  • नींबू का रस
  • बर्तन धोने वाला साबुन

गैस का बर्नर कैसे साफ करें

गैस के बर्नर को साफ करने के लिए एक गिलास पानी को गरम कर के एक बड़े बाउल में डालें. अब इसमें नींबू का रस डालें और बर्नर को इस पानी में डुबों दें. अब इस पानी में ईनो डालें. ध्यान रखें कि आपको पानी में ईनो धीरे-धीरे डालना है. इसके बाद बर्नर को 15 मिनट के लिए इस पानी में डूबा रहने दें. पानी के ठंडा होने के बाद बर्नर को बाहर निकालिए और पुराने टूथब्रश पर साबुन लगाकर बर्नर को रगड़कर साफ करिए. धीरे-धीरे बर्नर पर जमा कॉर्बन बाहर निकल जाएगा. अगर बर्नर पर कोई जिद्दी दाग है और नहीं निकल रहा है आप नमक लगाकर के इसको रगड़िए. आप नींबू के छिलके से भी रगड़कर इसे साफ कर लीजिए. आपका बर्नर नए की तरह चमक जाएगा.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Avimukteshwaranand होंगे गिरफ्तार, Varanasi पहुंच सकती है Prayagraj पुलिस