विज्ञापन

गमले में पालक कैसे उगाया जाता है? पालक बोने का सही तरीका क्या है यहां जान‍िए, 20 से 25 द‍िन में न‍िकल आएंगी पत्‍त‍ियां

पालक कितने दिन में अंकुरित होता है? घर का पालक खाना है तो छत या बालकनी में बो लीज‍िए. इससे 20 से 25 द‍िन में पालक उग आएगा. यहां जान‍िए पालक उगाने का सही तरीका.

गमले में पालक कैसे उगाया जाता है? पालक बोने का सही तरीका क्या है यहां जान‍िए, 20 से 25 द‍िन में न‍िकल आएंगी पत्‍त‍ियां
पालक बोने का सही तरीका क्या है?

हल्‍की सर्दी शुरू हो चुकी है और सर्दी में हरी सब्‍जी खाने का अपना ही मजा है. सरसों और पालक इस मौसम में खूब होते हैं. अगर आप भी इस सर्दी पालक पनीर या पालक के पराठे खाने का सोच रहे हैं, तो हरी हरी पालक खरीदने की जरूरत नहीं है. आप अपने घर के गमले में ही पालक उगा सकते हैं. ताजी पालक की सब्‍जी और परांठों का स्‍वाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे. आप पालक घर की छत, बालकनी या छोटे क‍िचन गार्डन भी उगा सकते है. पालक की अच्‍छी बात ये है क‍ि यह बहुत तेजी से बढ़ता है. पालक ठंडे मौसम में अच्‍छे से बढ़ता है. अगर आप ठंड की शुरुआत में पालक की बुआई कर देते हैं और म‍मिट्टी, पानी और धूप का पूरा ख्‍याल रखते हैं, तो पालक तेजी से उग आता है और जल्‍दी बढ़ा हो जाता है. 


पालक उगाने का सही मौसम 


पालक उगाने से पहले उसके मौसम का अनुकूल रहना बेहद जरूरी है. पालक के ल‍िए सही तापमान 8 ड‍िग्री से 20 ड‍िग्री माना गया है. अगर बहुत ज्‍यादा गर्मी में आप पालक उगाते हैं, तो उसकी पत्‍त‍ियां बढ़ने के बजाय उसके फूल और बीज बनने लगते हैं, ज‍िसका सीधा असर पत्‍त‍ियों की ग्रोथ पर पड़ता है. ऐसे में जब भी पालक उगाएं मौसम का व‍िशेष ध्‍यान रखें. 

गमले में पालक कैसे उगाया जाता है?

पालक गमले में उगा रहे हैं, तो इसके ल‍िए जरूरी है क‍ि गमला बड़ा होना चाह‍िए. कोई महंगा गमला लेने की जरूरत नहीं है, आप पुराने गमले या चौड़े प्‍लांटर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. गमले में पालक की बुआई करने से पहले गमले में छेद कर दें, ताक‍ि ज्‍यादा पानी न‍िकल जाए. ताक‍ि उसमें ज्‍यादा पानी जमा न हो और पालक गले ना. पालक की बुआई से पहले म‍िट्ट में ऑर्गेन‍िक खाद या कंपोस्‍ट खाद म‍िला दें. म‍िट्टी का चुना करते समय ऐसी म‍िट्टी चुनें, ज‍िसमें नमी बनी रहे. पर ज्‍यादा देर पानी न ठहरे. इससे म‍िट्टी में पालक की जड़ें खराब हो सकती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पालक बोने का सही तरीका क्या है?


गमले में म‍िट्टी की पहले अच्‍छे से खुदाई कर लें. जब म‍िट्टी ढील हो जाए तो उसमें पालक के बीज डाल दें. अब बीजों पर आधा इंच हल्‍की म‍िट्टी डाल दें. सारे बीज एक दूसरे से आधा इंच की दूरी पर बोएं. इससे सारे पालक के पौधों को बढ़ने के ल‍िए अच्‍छी जगह म‍िलेगी. अब म‍िट्टी पर हल्‍के हाथ से पानी डालते रहें. पानी की धार तेज ना डाल‍िए क‍ि बीज अपनी जगह से ही हट जाए. म‍िट्टी में नमी बनी रहे, यह गमले में चेक करते रहे. जब पालक उग आए तो, तो उसके आसपास उगे पौधों को हटा दें ताक‍ि पालक अच्‍छे से बढ़े.   

पालक को क‍ितनी धूप और पानी चाह‍िए 


पालक के पौधों को अच्‍छी रोशनी चाह‍िए होती है. इन्‍हें ऐसी जगह पर रखें, जहां अच्‍छी धूप आती हो. वैसे, गर्म मौसम में दोपहर की तेज धूप से बचना चाह‍िए. वहीं, बार‍िश के मौसम में ऐसी जगह पर रखें क‍ि ज्‍यादा पानी ना भर जाए. 

पालक किस महीने में बोया जाता है?

पालक की बुआई का सबसे सही सितंबर से अक्टूबर (रबी सीजन) और फरवरी से अप्रैल (वसंत सीजन) बेहतर है. वैसे, अनुकूल मौसम होने प इसकी पूरे साल खेती की जा सकती है. 

गमले में कौन सा पौधा सबसे अच्छा होता है?


पालक गमले में बोने वाला सबसे अच्‍छा पौधा है, जोकि 20 से 35 द‍िन के अंदर तैयार हो जाता है. जब इसकी छोटी पत्‍त‍ियां हो आप उसे तोड़कर सब्‍जी या परांठे बन सकते हैं. एक साथ सारी पत्‍त‍ियां ना तोड़ें. जब पालक की पत्‍त‍ियां तोड़ें तो बाहर पत्‍ती तोड़ें. इससे पालक का पौधा लंबे समय तक आपको हरी पालक देता रहेगा. 


यह भी पढ़ें- प्याज के छिलकों से खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया पौधे में कब, कैसे और कितनी बार डालें प्याज के छिलके की खाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com