Healthy Diet: अच्छी सेहत के लिए खानपान का अच्छा होना जरूरी है. अगर खानपान सही नहीं होगा या व्यक्ति की खानपान से जुड़ी आदतें ठीक नहीं होंगी तो सेहत प्रभावित हो सकती है. कई बार व्यक्ति जाने-अनजाने ऐसी छोटी-मोटी गलतियां भी कर देता है जिससे सेहत पर बड़ा असर पड़ता है. इसीलिए खानपान पर खास ध्यान देना पड़ता है. इसी बारे में बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए अपने एक वीडियो में किरण बता रही हैं कि खानपान से जुड़े वो कौनसे काम हैं जो वे न्यूट्रिशनिस्ट (Nutritionist) होने के नाते अपने परिवार को बिल्कुल भी नहीं करने देती हैं. किरण ने ना सिर्फ बुरे फूड कोंबिनेशन (Bad Food Combinations) के बारे में बताया है बल्कि ऐसी आदतों का भी जिक्र किया है जो सेहत पर बुरा असर डालती हैं. आइए जानते हैं कौनसी हैं ये खानपान से जुड़ी गलितयां.
आटा गूंथने से पहले मिला लें ये 2 चीजें, कागज की तरह पतली और रूई सी मुलायम बनेंगी रोटियां
खानपान से जुड़ी 3 सामान्य गलतियां | 3 Common Food Mistakes
नमकीन स्नैक्स को दूध के साथ खानान्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि दूध के साथ नमकीन स्नैक्स को नहीं खाना चाहिए, इसे आयुर्वेद में विरोधाहार कहा जाता है यानी ये गलत फूड कोंबिनेशन हैं. नमकीन चीजों को दूध के साथ रोजाना खाने पर त्वचा संबंधी दिक्कतें होती हैं. न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि सभी बेकरी फूड्स में सोडियम होता है, इसीलिए दूध के साथ बिस्कुट वगैरह का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
खानपान की गर्म चीजें जैसे चाय को प्लास्टिक के गिलास या बर्तन में रखने पर बीपीए रिलीज होता है जोकि एक हार्मफुल हार्मोन डिसटरप्टर है यानी कि इससे हार्मोन बिगड़ सकते हैं. ऐसे में प्लास्टिक कंटेनर के बजाय गर्म फूड्स को कांच या फिर स्टील के कंटेनर में रखना चाहिए.
खाना खाने के बाद फल खानाज्यादातर लोग खाना खाने के तुरंत बाद फल खा लेते हैं जिससे फल फर्मेंट होने लगता है और पेट में गैस (Stomach Gas) बनने, पेट फूलने और एसिडिटी होने की दिक्कत हो सकती है. न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार फल खाने का सबसे सही तरीका है कि इन्हें खाली पेट खाया जाए या फिर स्नैक्स के समय पर खाएं. इससे पाचन भी दुरुस्त रहता है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- दूध के साथ खट्टे फल खाने से मना किया जाता है. इससे अपच (Indigestion) की दिक्कत हो सकती है और पेट बिगड़ जाता है.
- खाना खाने के साथ चाय नहीं पीनी चाहिए. ऐसा करने पर पाचन खराब हो जाता है.
- मीट या मछली के साथ दूध पीने की सलाह नहीं दी जाती है. इससे पाचन इंबैलेंस्ड हो सकता है.
- खाना खाते हुए बीच-बीच में पानी पीते रहना भी एक बुरी आदत है. इससे पेट में एसिड्स बनते हैं, पेट फूलने लगता है और अपच की दिक्कत होती है.
- चीज और मीट को साथ खाने से परहेज के लिए कहा जाता है क्योंकि दोनों ही हाई प्रोटीन फूड्स हैं और पाचन तंत्र को असहज कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं