- शादी में पहनना है साड़ी तो आपके लिए परफेक्ट हो सकता है काजोल का ये लुक
- काजोल के लुक से लें फैशन टिप्स और छा जाएं
- 47 साल की उम्र में भी Kajol की खूबसूरती में नहीं आई कोई कमी
Fashion Tips: काजोल (Kajol) का साड़ी कैरी करने का अंदाज वाकई खूबसूरत है. 47 साल की उम्र में भी खुबसूरत लुक (Beauty Look) और फिटनेस (Fitness) से सभी को एंटरटेन करने वाली काजोल फैशन के मामले में भी किसी से कम नही हैं. काजोल 47 साल की उम्र में भी अपने फैशन (Fashion) को फ्लौंट करती हुईं नजर आती हैं. साथ ही वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वेकेशन और पार्टी लुक की फोटोज भी अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं. आज हम आपको उनके कुछ इंडियन लुक के बारे में बताएंगे, जिसे आप भी किसी पार्टी या फैमिली गैदरिंग में पहन सकते हैं. आप भी काजोल (Kajol) के फैशन को फॉलो कर खुद को एक स्टाइलिश लुक दे सकती हैं. अक्सर फंक्शन या पार्टी में औरो से अलग दिखने की चाह में महिलाएं सोचती रहती हैं कि क्या कैरी किया जाये. इसके लिए न जाने कितनी दुकानों के चक्कर काटती हैं और कई ड्रेसेज को ट्राई भी करती हैं, लेकिन सवाल फिर भी वहीं का वहीं रहता है क्या पहने, जिससे स्टाइल से कोई समझौता न करना पड़े. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Bollywood Actress Kajol) का ये स्टाइल आपकी मदद जरूर कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
काजोल (Kajol) की इस तस्वीर को देख शायद आपकी नजर भी उनकी खूबसूरती से न हटा हटे. काजोल ने इस दौरान बालों में गजरा और गोल्ड ज्वैलरी के साथ परफेक्ट ट्रडिशनल लुक (Traditional Look) कैरी किया हुआ था. आने वाले फेस्टिव सीज़न (Festive Season) में आप भी काजोल की तरह इस ट्रडिशनल लुक को कैरी कर सकती हैं.
इस यैलो साड़ी में काजोल (Kajol) को जितना देखो उतना कम है. ये कलर उन पर काफी खिल रहा है. काजोल इस ट्रडिशनल लुक में काफी खूबसूरत दिख रही हैं. बालों में गजरा हाथों में 2 कंगन, गले और कान में मैचिंग गोल्ड ज्वैलरी ने उनके खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं. आप भी इस लुक को कैरी कर सकती हैं.
इस तस्वीर में काजोल (Kajol) बेहद खूबसूरत ब्लू साड़ी में नजर आ रही हैं. इस दौरान काजोल ने मैचिंग ब्लाउज के साथ टीमअप हुआ था. वहीं, उनकी प्यारी सी स्माइल इस लुक में चार चांद लगा रही थी.
इस समय काजोल (Kajol) ने एक सिंपल ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी थी, जिस पर पतला पिंक और यैलो कलर का बॉर्डर था. स्लीक हेयरडू और स्टेटमेंट ज्वैलरी एक्ट्रेस के लुक को पूरा कर रही थी.
इस बेज कलर की प्रिंटेड साड़ी को काजोल ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ कैरी किया था. साइड पार्टेड हेयर में एक्ट्रेस बहुत प्यारी लग रही थीं. उन्होंने यहां नो मेकअप लुक (Makeup Look) का विकल्प चुना है.
पिंक और ग्रीन का कॉम्बिनेशन कभी गलत नहीं जाता. यहां देखें पिंक कलर की बनारसी साड़ी में काजोल कितनी हसीन लग रही हैं. पोटली बैग और सॉफ्ट मेकअप के साथ काजोल ने अपने लुक को कम्पलीट किया था, जिसे देख शायद आपकी भी निगाह उन से न हटे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं