Is Love Build Smarter Kids: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में किसी भी तरह की कोई कमी न आए. इसके लिए वो बच्चे को महंगे से महंगे खिलौने और अन्य चीजें देते हैं, लेकिन सच यह है कि बच्चे का असली विकास महंगे खिलौनों से नहीं, बल्कि आपके समय, प्यार और रोजमर्रा की छोटी-छोटी गतिविधियों से होता है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि छोटे बच्चों का दिमाग बहुत तेजी से विकसित होता है और इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत होती है बातचीत और जुड़ाव की. जब आप अपने बच्चे से बात करते हैं, भले ही वह अभी ठीक से बोल न पा रहा हो, तब भी वह आपकी आवाज, शब्दों और भावनाओं को समझने लगता है. यही चीज उसके भाषा विकास और सोचने की क्षमता को मजबूत बनाती है.
बच्चों के विकास के लिए किन बातों का रखें ध्यान- (Children Development What Things Should You Keep In Mind)
1.कहानी सुनाना-
कहानी सुनाना भी बच्चों के विकास में बहुत बड़ा रोल निभाता है. जब आप उन्हें कहानियां सुनाते हैं, तो उनकी कल्पनाशक्ति बढ़ती है और वे नए-नए विचारों से जुड़ते हैं. इसी तरह, गाने गाना या लोरी सुनाना बच्चे को न सिर्फ खुशी देता है, बल्कि उसके दिमाग और भावनात्मक विकास में भी मदद करता है.
2. बच्चे के साथ फिजिक एक्टिविटी-
खेल बच्चों के लिए सिर्फ टाइमपास नहीं होता, बल्कि यह सीखने का सबसे प्राकृतिक तरीका है. जब बच्चा खेलता है, तो वह अपने आसपास की दुनिया को समझता है, चीजों को पहचानता है और नए कौशल सीखता है. चाहे वह ब्लॉक्स से खेलना हो, चित्र देखना हो या फिर आपके साथ साधारण खेल खेलना हो, हर गतिविधि उसे कुछ नया सिखाती है.

3. बच्चे के साथ खेलना-
सबसे खास बात यह है कि इन सबके लिए आपको किसी महंगे खिलौने या खास साधनों की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद साधारण चीजों से भी आप बच्चे के साथ मजेदार और सीखने वाले खेल खेल सकते हैं. जैसे कि तस्वीरें दिखाना, रंग पहचानना, या फिर रोजमर्रा की चीजों को खेल में शामिल करना.
खेल के जरिए सीखना बच्चों के लिए सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है. यह तरीका बच्चों को खुश रखता है, उन्हें सक्रिय बनाता है और सीखने को मजेदार बना देता है. जब बच्चा खुशी-खुशी सीखता है, तो वह चीजों को ज्यादा अच्छे से और लंबे समय तक याद रखता है.
ये भी पढ़ें- महंगे इंटीरियर डिजाइनर की जरूरत नहीं, इन टिप्स से सजाएं अपना फेवरेट स्पॉट
कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं