Electric Kettle Uses: इलेक्ट्रिक केटल को इस्तेमाल करने के 7 मजेदार तरीके, सिर्फ पानी उबालना ही नहीं, अब बनायें स्‍वाद‍िष्‍ट ड‍िश

Electric Kettle Kaise Use Kare : यहां हम आपको बता रहे हैं इलेक्ट्रिक केतली के 7 शानदार और क्रिएटिव इस्तेमाल.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Electric Kettle Kaise Use Kare.

Electric Kettle Kaise Use Kare: ज़्यादातर लोग इलेक्ट्रिक केतली (Electric Kettle) का इस्तेमाल सिर्फ पानी गर्म करने या चाय-कॉफी बनाने के लिए करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा सा अप्लायंसेज़ आपके किचन का सबसे बड़ा मददगार बन सकता है? गैस चूल्हे के मुकाबले इसमें कई चीज़ें बहुत जल्दी और आसानी से बन जाती हैं.

यहां हम आपको बता रहे हैं इलेक्ट्रिक केतली के 7 शानदार और क्रिएटिव इस्तेमाल | Electric Kettle Kaise Use Kare | 7 Unique Ways to Make the Most of Your Electric Kettle

1. झटपट नूडल्स और सूप (Instant Noodles & Soups)

हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है. रात के 2 बजे वाली भूख हो या शाम का नाश्ता, इलेक्ट्रिक केतली में मैगी (Maggi) या सूप बनाना बेहद आसान है. बस केतली में पानी उबालें, अपना नूडल्स या सूप मिक्स डालें, थोड़ा चलाएं और कुछ मिनट पकने दें.

अगर आप एक अच्छी केतली ढूंढ रहे हैं, तो Durahot Electric Kettle (1.5L) एक बेहतरीन विकल्प है जो पानी को बहुत तेज़ी से गर्म करती है.

2. अंडे उबालना (Boiling Eggs)

गैस पर अंडे उबालते समय अक्सर हम भूल जाते हैं कि चूल्हा कब बंद करना है, जिससे अंडे कभी कच्चे रह जाते हैं तो कभी ज़्यादा पक जाते हैं. इलेक्ट्रिक केतली में यह काम एकदम 'मेस-फ्री' है. केतली में अंडे रखें, इतना पानी डालें कि अंडे डूब जाएं और स्विच ऑन कर दें.

पानी उबलने के बाद केतली बंद कर दें और अंडों को 10-12 मिनट उसी में रहने दें. अगर आपकी केतली में टेम्परेचर सेट करने का ऑप्शन है, तो आपको हर बार परफेक्ट उबले हुए अंडे मिलेंगे.

Also Read: ये 5 गलतियां खराब कर सकती हैं आपकी नई Electric Kettle, सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा

इलेक्ट्रिक केटल कैसे इस्तेमाल करें?

3. ओट्स और दलिया (Oatmeal and Porridge)

फिटनेस के शौकीनों के लिए ओट्स सबसे अच्छा नाश्ता है. अगर सुबह-सुबह आपके पास समय की कमी है, तो केतली में पानी उबालें और उसे ओट्स या दलिया मिक्स के ऊपर डाल दें. कुछ मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि 'ऑटो कट-ऑफ' फीचर की वजह से आपको पानी के उबलने का इंतज़ार नहीं करना पड़ता.

Advertisement

4. चावल पकाना (Making Rice)

जी हां, केतली में चावल भी बन सकते हैं! एक ऐसा बर्तन (Heatproof bowl) लें जो आपकी केतली के अंदर फिट आ जाए. उसमें सही मात्रा में चावल और पानी डालें. केतली चालू करें और पानी उबलने दें. उबाल आने पर केतली बंद कर दें, लेकिन चावल वाले बर्तन को अंदर ही रहने दें और ढक्कन बंद रखें. 15-20 मिनट में आपको बढ़िया खिले-खिले चावल मिलेंगे.

5. हर्बल चाय का मज़ा (Brew Herbal Teas)

टी-बैग्स आसान तो होते हैं लेकिन असली स्वाद और खुशबू खुली पत्तियों (Loose leaves) वाली चाय में ही आती है. केतली में पानी उबालें और उसे अपनी चाय की पत्तियों या जड़ी-बूटियों पर डालें. थोड़ी देर इसे ढककर रखें और फिर ताज़ी हर्बल टी का आनंद लें.

Advertisement

Also Read: इलेक्ट्रिक केटल को कैसे साफ करें? अपनाएं ये आसान तरीका

6. बोतलों और बर्तनों की सफाई (Sterilizing)

यह जानकर आपको हैरानी होगी कि इलेक्ट्रिक केतली सफाई के काम भी आती है. छोटे बच्चों की दूध की बोतलें या छोटे चम्मचों को कीटाणु मुक्त (Sterilize) करने के लिए उन्हें केतली के उबले हुए पानी में 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें. यह बैक्टीरिया मारने का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है.

7. सब्जियां उबालना (Cooking Vegetables)

शायद आपको यकीन न हो, लेकिन केतली में सब्जियां भी उबाली जा सकती हैं. एक हीटप्रूफ कटोरे में सब्जियां और थोड़ा पानी लेकर उसे केतली के अंदर रखें. पानी उबालें और फिर स्विच बंद करके ढक्कन लगा रहने दें. भाप (Steam) में पकी ये सब्जियां न केवल हेल्दी होती हैं बल्कि इनके पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं.

Advertisement

बेहतरीन Electric Kettle खरीदने के खास टिप्स

अगर आप नई इलेक्ट्रिक केतली खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें:

  1. कैपेसिटी (Capacity): अगर आप अकेले रहते हैं, तो 1.2 लीटर की केतली काफी है. लेकिन अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ रहते हैं, तो Instahot Electric Kettle 1.8L (1500W) जैसे बड़े मॉडल चुनें.
  2. मटेरियल (Material): स्टेनलेस स्टील वाली केतली मज़बूत होती है और देर तक पानी गर्म रखती है. पारदर्शी ढक्कन (Transparent lid) वाली केतली लेना ज़्यादा अच्छा रहता है ताकि आप अंदर देख सकें.
  3. सेफ्टी फीचर्स (Safety): हमेशा ऐसी केतली लें जिसमें 'ऑटोमैटिक कट-ऑफ' और 'कूल टच बॉडी' (बाहर से गर्म न होने वाली सतह) हो.
  4. कीमत (Price): ऑनलाइन खरीदने से पहले अलग-अलग ब्रांड्स की तुलना करें. कम कीमत के चक्कर में क्वालिटी से समझौता न करें.
Featured Video Of The Day
T20 World Cup में Viral हुई Mystery Girl Aira Rawat कौन है? Real human ya AI generated? | IND vs USA