- इस तरह घटेगा शरीर का वजन.
- पेट की चर्बी भी होती है कम.
- इन पीली चीजों को डाइट में शामिल करना है अच्छा.
Weight Loss: बात जब वजन घटाने वाली डाइट की आती है तो खानपान में उन चीजों को शामिल करने की कोशिश की जाती है जो शरीर का वजन घटाने में योगदान दें. ये फूड्स मेटाबॉलिज्म (Metabolism) बढ़ाने वाले हो सकते हैं, प्रोटीन से भरपूर हो सकते हैं या हो सकता है इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा हो. लेकिन, खाने की इतनी ज्यादा चीजों के ऑप्शन हैं कि उन्हें डाइट (Diet) में चुनना मुश्किल हो जाता है. इसीलिए आज हम पीली रंगत वाले फूड्स (Yellow Foods) की लिस्ट लाए हैं जो सेहत के लिए तो अच्छे हैं ही साथ ही वजन घटाने में मददगार भी हैं.
चेहरे से मुंहासे और धब्बे हटाता है यह एक किस्म का बीज, जान लीजिए Skin Care में इस्तेमाल का तरीका
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
वजन घटाने वाले पीले फूड | Yellow Foods For Weight Loss
केला
केले को लेकर सबसे पहले यह बात समझना जरूरी है कि इसे खाने की मात्रा ही तय करती है कि इससे आपका वजन घटेगा या बढ़ेगा. केले (Banana) को यदि सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह वजन घटाने के लिए अच्छा साबित होता है. इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है जिस चलते इसे खाने पर पेट देर तक भरा हुआ महसूस करता है. दिन में एक बार इसे खाने पर वजन घटाने में फायदा मिलता है.
वेट लॉस डाइट में पीली शिमला मिर्च को भी शामिल किया जा सकता है. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह एक्सेस फैट (Excess Fat) को कम करने में भी असरदार है. अगर इसे रोजाना खाया जाए तो यह वजन घटाने में लाभकारी साबित होती है. इसके अलावा इसमें फाइबर भी अच्छा खासा होता है जो मेटाबॉलिज्म दुरुस्त करने में सहायक है. आप पकाकर ना खाना चाहें तो इसका सलाद या सैंडविच बनाकर भी खा सकते हैं.
नींबू
वजन कम करने में नींबू (Lemon) की भूमिका भी कुछ कम नहीं है. इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पायी जाती है. साथ ही, यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है जो फैट बर्न (Fat Burn) करने का काम करता है, इसके अलावा एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि नींबू के सेवन से मेटाबॉलिज्म कई हद तक बूस्ट होता है. इसे खाने में अलग-अलग तरीकों से शामिल किया जा सकता है, सलाद में भी और ड्रिंक्स बनाकर भी.
देखा जाए तो रंग में अदरक भी पीला ही होता है और अदरक से बनाई गई ड्रिंक (Ginger Drink) शरीर का वजन कम करने में सहायक होती है. इसे तैयार करने के लिए गर्म पानी में अदरक के छोटे टुकड़े डालकर मिला लें. यह पानी सुबह के समय भी पिया जा सकता है. इसके अलावा सब्जी या सलाद में भी अदरक डालकर खाया जा सकता है.
सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है फाइबर का सेवन, इस तरह Fibre को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ब्रह्मास्त्र', रणबीर व आलिया ने फिल्म को लेकर कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं