पंखे में जमा काली परत को अब घंटों रगड़ें नहीं, इस ट्रिक से एक ही बार में चमक जाएगा सीलिंग फैन

​Ceiling Fan Cleaning Tips: अक्सर कई बार ऐसा होता है कि हमने कमरा साफ किया है और पंखा चलाते ही कमरे में गंदगी नजर आने लगती है. दरअसल इसकी वजह पंखा में जमी गंदगी हो सकती है. अगर आप भी अपने काले पड़े सीलिंग फैन को साफ करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताए उपाय को अपनाएं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
​Quick Cleaning Tricks: पंखा साफ करने का आसान तरीका. (AI Generated Image)

How To Clean Fan: चिलचिलाती गर्मी और तपन में एक मिनट भी पंखा और कुलर के बिना मुश्किल हो जाता है. गर्मियां शुरू होते ही घर में पंखे फुल स्पीड पर चलने लगते हैं. लेकिन क्या आपने गौर किया है कि आपके सिर के ऊपर घूम रहा पंखा धीरे-धीरे काला पड़ता जा रहा है? सीलिंग फैन पर जमी वो जिद्दी काली परत न सिर्फ देखने में गंदी लगती है, बल्कि इसकी वजह से पंखे की हवा भी कम हो जाती है. ​अक्सर लोग इसे साफ करने के नाम से ही आलस करने लगते हैं क्योंकि, स्टूल पर चढ़कर घंटों रगड़ना और फिर पूरे घर में धूल फैलाना किसी सिरदर्द से कम नहीं है. अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अब टेंशन न लें. क्योंकि आज हम आपको इसे साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं. 

​क्यों जमती है पंखे पर काली परत?

जब पंखा तेजी से घूमता है, तो यह हवा के साथ मौजूद धूल-मिट्टी और नमी को अपनी तरफ खींचता है. धीरे-धीरे यह धूल पंखे की ब्लेड्स पर चिपक जाती है और एक सख्त काली परत का रूप ले लेती है. इसे अगर समय पर साफ न किया जाए, तो यह इतनी पक्की हो जाती है कि सूखे कपड़े से पोंछने पर भी नहीं हटती.

कम समय में कैसे करें पंखे की सफाई- (How to clean the fan in less time)

​तकिए के कवर- 

पंखा साफ करने का सबसे आसान और असरदार तरीका आपके बेडरूम में ही छिपा है. एक पुराने तकिए के कवर की मदद से आप बिना गंदगी फैलाए पंखा साफ कर सकते हैं.

​कैसे करें इस्तेमाल?

​सबसे पहले एक पुराना तकिए का कवर लें. ​अब स्टूल या सीढ़ी की मदद से पंखे तक पहुंचें. तकिए के कवर को पंखे की एक ब्लेड के अंदर इस तरह डालें जैसे आप तकिए पर कवर चढ़ाते हैं. ​अब ब्लेड को कवर के अंदर ही दोनों हाथों से दबाते हुए अपनी तरफ खींचें. ​आप देखेंगे कि सारी गंदगी और काली परत कवर के अंदर ही सिमट गई है और वह नीचे फर्श पर भी नहीं गिरी.

Advertisement

​जिद्दी दागों को कैसे साफ करें- 

​अगर पंखे पर चिपचिपाहट ज्यादा है, तो सिर्फ कवर से काम नहीं चलेगा. इसके लिए आप घर पर ही एक पावरफुल क्लीनर बना सकते हैं.

कैसे बनाएं- ​इसमें 2 चम्मच सफेद सिरका और 1 चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. ​इस घोल को पंखे की ब्लेड्स पर स्प्रे करें और 2 मिनट के लिए छोड़ दें.
​इसके बाद पुराने कपड़े या तकिए के कवर से पोंछ दें. पंखा बिल्कुल नए जैसा चमकने लगेगा.

Advertisement

पंखा साफ करते समय किन बातों का रखें ध्यान-

  • सुरक्षा- सफाई शुरू करने से पहले पक्का कर लें कि पंखे का स्विच बंद है. 
  • ​आंखों- पंखा साफ करते समय चश्मा जरूर लगाएं ताकि बारीक धूल आपकी आंखों में न गिरे.
  • ​गीला कपड़ा- अगर आप गीले कपड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सफाई के बाद सूखे कपड़े से ब्लेड्स को जरूर पोंछें, वरना दोबारा धूल जल्दी चिपकेगी.

FAQs

1. पंखा साफ करने के लिए तकिए का कवर क्यों सही रहता है?
क्योंकि तकिए का कवर धूल को अपने अंदर बंद कर लेता है, जिससे गंदगी नीचे नहीं गिरती.

2. पंखे की ब्लेड्स कितने समय में एक बार साफ करनी चाहिए?
गर्मी के मौसम में हर 15–20 दिन में पंखा साफ करना बेहतर माना जाता है.

3. क्या पंखा साफ करते समय गीले कपड़े का इस्तेमाल सुरक्षित है?
हाँ, लेकिन साफ‑सफाई से पहले पंखे का स्विच बंद करना जरूरी है.
 

ये भी पढ़ें- साफ घर में भी आती है अजीब सी बदबू? ये Hidden जगह हो सकती हैं वजह

Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया 

Featured Video Of The Day
US सेना ने ट्रंप को अंधेरे में रखा, WSJ का बड़ा खुलासा, ईरान की सेना, नौसेना, एयरफोर्स सब खत्म