Gehu Na Khane Se Kya Hoga: भारतीय घरों में खाने की थाली बिना रोटी के अधूरी लगती है. आलू की सब्जी हो या टमाटर की चटनी, जब तक इन सभी चीजों के साथ गरमागरम रोटियां न परोसी जाएं खाने का आनंद नहीं आता, लेकिन क्या आपको पता है आपके घर में बन रही गेहूं की रोटियां जिन्हें आप हेल्दी समझकर खा रहे हैं, वह आपके शरीर को क्या नुकसान पहुंचा रही है. हाल ही में डॉक्टर शुभम वत्स का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इस वीडियो में उन्होंने गेहूं की रोटी खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया. आइए एक नजर डाल लेते हैं.
गेहूं की रोटी खाने से कौन-कौन सी बीमारी होती है?
डॉक्टर शुभम वत्स के मुताबिक गेहूं कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट है, नियमित रूप से इसिक सेवन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, जो शुगर के मरीज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. अगर हम इसकी रोटी को खाना बंद कर सकते हैं, तो हमे आज से ही कर देनी चाहिए, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि अगर गेहूं नहीं, तो फिर किस आटे की रोटी खानी चाहिए?
आइए जानते हैं:
डायबिटीज: अगर आपको डायबिटीज है, तो ज्वार आपके लिए बेहद अच्छा माना जा सकता है.
प्रोटीन बढ़ाना है: अगर आपको प्रोटीन बढ़ाना है, तो बाजरा का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है.
खून की कमी: अगर आपको खून की कमी है, तो रागी की रोटी खाना आपके लिए फायदेमंद माना जा सकता है.
डॉक्टर ने आगे यह भी बताया कि पूरी तरह से गेहूं को अपनी थाली से निकालना मुश्किल हो सकता है, ऐसे में आप गेहूं का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम करने के लिए इसमें कई तरह का आटा जैसे जौ, चना, या बाजरा मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं. नियमित रूप से इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद साबित भी हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: गट को हील करने का जबरदस्त '3F' फार्मूला, डॉक्टर ने बताया कैसे मिनटों में पेट की हर दिक्कत से दिलाएगा छुटकारा