AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया एसिडिटी को दूर करने का गजब तरीका, बस करना होगा ये काम

Acidity Kaise Khatam Kare: इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने इस समस्या से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए और इसके कारण और इसके उपचार भी बताए

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Acidity Me Kya Khana Chahiye?

Acidity Kaise Khatam Kare: एसिडिटी एक ऐसी समस्या है जो नींद और चैन सब खराब कर देती है. कई लोग इससे राहत पाने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं, तो कुछ घरेलू उपचारों की मदद लेते हैं, लेकिन आराम तब भी नहीं मिल पाता. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने इस समस्या से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए और इसके कारण और इसके उपचार भी बताए. अगर आप भी एसिडिटी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो स्टोरी में बने रहिए.

एसिडिटी के लिए सबसे अच्छे बीज कौन से हैं?

डॉक्टर के अनुसार सौंफ में मौजूद एनेथोल नामक यौगिक पेट के लिए एक बेहद सुखदायक एजेंट के रूप में काम करता है. सौंफ के एंटी-अल्सर गुण पेट की परत को ठंडा करते हैं और कब्ज के लिए काम करते हैं. फाइबर के साथ मिनरल्स, विटामिन और पोषक तत्व सौंफ के बीज को एसिडिटी जैसी पेट की बीमारियों के लिए सबसे अच्छा इलाज बनाते हैं.

एसिडिटी में कौन सी चाय पीनी चाहिए?

डॉक्टर सेठी के मुताबिक अदरक की चाय का सेवन करने से पेट की गैस को दूर करने में मदद मिल सकती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इस चाय का सेवन कर सकते हैं.

क्या अंडे एसिडिटी के लिए अच्छे होते हैं?

डॉक्टर सेठी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो में बताया हां, एसिडिटी में अंडा खाया जा सकता है.

कौन से फल खाने से एसिडिटी कम होती है?

तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा की चमक को बरकरार रखता है. तरबूज के रोजाना सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है. इसमें पानी की मात्रा 90 प्रतिशत तक होती है. यह गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता है. तरबूज का लेप बनाकर लगाने से सिरदर्द भी दूर होता है.

Advertisement

कौन से नट्स एसिडिटी को कम करते हैं?

भीगे हुए बादाम सबसे अच्छे ड्राई फ्रूट माने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: मार्च और अप्रैल में भूलकर भी इन तीन जगहों पर घूमने ना जाएं!

Featured Video Of The Day
मुजफ्फरपुर की पलक कैसे बनी इंटर साइंस में स्टेट टॉपर, खुद बताई अपनी कहानी