- इस तरह घटेगा वजन.
- पेट की चर्बी होगी कम.
- बैली फैट हटाएंगी ये एक्सरसाइज.
Weight Loss: पेट की चर्बी यानी बेली फैट की दिक्कत कई कारणों से हो सकती है. असल में हमेशा बैठे रहने वाले लाइफस्टाइल के कारण पेट बाहर निकलने लगता है. पूरे शरीर का वजन बढ़ने लगे तब भी बेली फैट (Belly Fat) बढ़ सकता है और यह भी हो सकता है कि आपका पूरा शरीर पतला हो और सिर्फ पेट बाहर निकला दिखे. ऐसे में कुछ आसान सी एक्सरसाइज (Exercise) घर पर की जा सकती हैं. ये एक्सरसाइज सीधा बेली फैट को टार्गेट करती हैं और करने में बेहद आसान भी हैं. यहां जानिए बेली फैट की छुट्टी करने वाली एक्सरसाइज कैसे करें.

बेली फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज | Exercise To Lose Belly Fat
प्लैंकइस एक्सरसाइज को रोजाना 5 मिनट भी आपने कर लिया तो आपको अपने बेली फैट पर इसका असर दिखने लगेगा. प्लैंक करने के लिए सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेटें. इसके बाद हाथों को कोहनी से मोड़ते हुए जमीन पर रखें. अपने शरीर को पैरों के पंजों के बल पर उठाएं. इस पोज को होल्ड करें और फिर छोड़ दें. आपको अपने पेट पर जोर पड़ता हुआ भी महसूस होगा.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

सिट-अप्स (Sit ups) करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटें. इसके बाद अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें. अब सिर को उठाते हुए बैठें. शरीर को पहले आगे की तरफ लेकर आएं और फिर पीछे लेकर जाएं. बैठकर लेटना और लेटकर बैठना ही कम से कम 12 बार करें.
लेग रेज
लेटकर ही इस एक्सरसाइज को करना होगा. लेग रेज करने के लिए पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं. अपने दोनों हाथों को शरीर के दोनों तरफ रखें. अब दोनों पैरों को एकसाथ हवा में उठाएं और 90 डिग्री के कोण पर आकर रुकें और पैरों को वापिस जमीन पर ले आएं. कम से कम 10-10 के 2 सेट्स जरूर करें. इसमें आपका समय भी कम खर्च होगा.
पेट की चर्बी के साथ-साथ थाई फैट (Thigh Fat) कम करने में भी ये एक्सरसाइज कारगर साबित होती है. बाइसिकल क्रंचेस करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटें. इसके बाद हाथों को सिर के पीछे रखें. अपनी पोजीशन मेंटेन करें और सिर को जमीन से हल्का ऊपर उठाएं. इसके बाद शरीर को एक तरफ मोड़ते हुए पैरों को साइकिल चलाने जैसा ही हवा में चलाएं. इस एक्सरसाइज के 12 रेप्स के 2 सेट करें.

मैट पर पीठ के बल लेटें और अपने दोनों पैरों को एकदूसरे से दूर करके मोड़ लें. अब लेटे-लेटे ही दाएं हाथ से दाएं पैर की एड़ी और बाएं हाथ से बाएं हाथ की एड़ी को छुएं. इस एक्सरसाइज को 20 रेप्स 3 सेट्स में आपको करने है. तीनों सेट्स के बीच में आप 20 से 30 सैकंड का ब्रेक भी ले सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं