विज्ञापन

कन्नौज की खुशबू को ग्लोबल पहचान दिला रहीं दिविता जुनेजा, D’JANAÉ बना नया लग्जरी इत्र ब्रांड

कन्नौज की सदियों पुरानी इत्र परंपरा से प्रेरित यह ब्रांड भारत की उस खुशबू को आगे बढ़ाता है, जिसे दुनिया “परफ्यूम कैपिटल ऑफ इंडिया” के नाम से जानती है, और अब यही विरासत मॉडर्न लग्ज़री के साथ पेश की जा रही है.

कन्नौज की खुशबू को ग्लोबल पहचान दिला रहीं दिविता जुनेजा, D’JANAÉ बना नया लग्जरी इत्र ब्रांड
कन्नौज की विरासत मॉडर्न लग्ज़री के साथ पेश की जा रही है.

भारत की पारंपरिक खुशबू अब ग्लोबल पहचान की ओर बढ़ रही है. हीर एक्सप्रेस से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री और entrepreneur दिविता जुनेजा अपने लग्ज़री फ्रेग्रेंस ब्रांड D'JANAÉ के साथ इस विरासत को नई दिशा दे रही हैं.

कन्नौज की सदियों पुरानी इत्र परंपरा से प्रेरित यह ब्रांड भारत की उस खुशबू को आगे बढ़ाता है, जिसे दुनिया “परफ्यूम कैपिटल ऑफ इंडिया” के नाम से जानती है, और अब यही विरासत मॉडर्न लग्ज़री के साथ पेश की जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसी कड़ी में, मुंबई के एक स्टूडियो में Wedding Sutra के एक्सक्लूसिव इवेंट के दौरान D'JANAÉ को प्रीमियम लग्ज़री अत्तर ब्रांड के रूप में प्रस्तुत किया गया, जहां मौजूद मेहमानों और इवेंट देखने आए लोगों ने ब्रांड में खास दिलचस्पी दिखाई और इसे करीब से अनुभव किया.

इवेंट में कई मेहमानों ने इसे “यूनिक”, “रिच फ्रेग्रेंस” और “लक्ज़री गिफ्टिंग के लिए परफेक्ट” बताया, वहीं कुछ ने कहा कि यह पारंपरिक खुशबू को एक नए और प्रीमियम अंदाज में पेश करता है.

जहां इसे हाई-एंड वेडिंग्स और ग्रैंड सेलिब्रेशन्स के लिए एक खास रिटर्न गिफ्टिंग ऑप्शन के तौर पर सराहा गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह ब्रांड लग्ज़री वेडिंग्स में अपनी अलग पहचान बना सकता है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
D’JANAÉ Luxury Attar, Divita Juneja, Kannauj Perfume Industry, Luxury Fragrance Brand India, Premium Attar Brand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com