सर्दी में इस सफेद सब्जी को खाने से शरीर को मिलेंगे 3 चमत्कारी फायदे, पेट से लेकर आंतों तक की हो जाएगी सफाई, डायटिशियन से जानिए फायदे

Benefits Of Turnip Shalgam: डायटिशियन के मुताबिक, शलजम को अंग्रेजी में टर्निप कहा जाता है. आमतौर पर शलजम लाल, सफेद और ब्राउन तीन कलर का होता है. यह पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर होती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शलजम के फायदे
File Photo
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सर्दी में शलजम खाने से क्या होता है?
  • शलजम खाने से शरीर को मिलेंगे 3 चमत्कारी फायदे
  • पेट से लेकर आंतों तक की सफाई करेगी शलजम
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Benefits Of Turnip Shalgam: सर्दियों के मौसम में खानपान का अधिक ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में कुछ ऐसी सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी हो. ऐसी ही सब्जी शलजम है, जिसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं और बीमारियों से भी बचाव होता है. डायटिशियन डॉ. सुधा रानी वर्मा ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शलजम खाने के फायदे बताए हैं.

यह भी पढ़ें:- रोज दो कप संतरे का जूस पीने से क्या होता हैं? संतरे का जूस पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है, स्टडी से जानिए

शलजम के फायदे

डायटिशियन के मुताबिक, शलजम को अंग्रेजी में टर्निप कहा जाता है. आमतौर पर शलजम लाल, सफेद और ब्राउन तीन कलर का होता है. यह पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर होती है. शलजम में विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

पाचन तंत्र मजबूत

शलजम में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है. यह कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.

इम्यून सिस्टम बूस्ट

शलजम में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. यह सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन का खतरा कम करता है.

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

त्वचा और बालों के लिए शलजम का सेवन फायदेमंद होता है. शलजम में विटामिन A और विटामिन E होता हैं, जो त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं. यह एंटी-एजिंग गुण भी प्रदान करता है.

Advertisement
हार्ट हेल्थ

शलजम में पोटैशियम और फाइबर होता है, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और हार्ट रोगों का खतरा कम करता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
India AI Impact Summit 2026 | भारत AI का नेचुरल हब बन रहा है: PM Modi
Topics mentioned in this article