Home Remedies: खानपान में गड़बड़ी के कारण कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. कब्ज ऐसी दिक्कत है जिसमें व्यक्ति को मलत्याग करने में परेशानी होने लगती है. इससे व्यक्ति घंटों तक भी बाथरूम में बैठा रहता है तो भी उसका पेट सही तरह से खाली नहीं हो पाता है और पेट में दर्द होने लगता है सो अलग. ऐसे में दवाइयां खाते रहने के बजाए घर के ही कुछ नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं. यहां ऐसे ही कुछ बेहद कारगर नुस्खे दिए गए हैं जो कब्ज (Constipation) से छुटकारा दिलाने में फायदा दिखाते हैं.
Jasmin Bhasin की सुंदरता का यह है राज, एक्ट्रेस ने बताया घर पर बनाकर लगाती हैं यह एक फेस पैक
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कब्ज के घरेलू उपाय | Constipation Home Remedies
दूध और घीरात के समय गर्म दूध में घी (Ghee) डालकर पी लिया जाए तो अगली सुबह पेट आराम से साफ हो जाता है. टॉयलेट सीट पर बैठकर व्यक्ति को ज्यादा जोर भी नहीं लगाना पड़ता है और पेट खाली हो जाता है सो अलग.
दही और अलसी के बीजएक कटोरी दही में कुछ भूने हुए अलसी के बीज डालें और मिलाकर खा लें. इस तरह दही खाने पर पेट को भरपूर सोल्यूबल फाइबर मिलता है जो मल को मुलायम बनाकर पेट को साफ करने में असरदार होता है.
आंवले का रसएक गिलास पानी में 30 मिलीलीटर तक आंवले का रस (Amla Juice) मिलाकर पिया जा सकता है. इससे कब्ज से तो राहत मिलती ही है साथ ही सेहत को और भी कई फायदे मिलते हैं सो अलग.
पीते रहें पानीशरीर में पानी की कमी के कारण भी कब्ज की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में पानी पीते रहने पर कब्ज से राहत मिल सकती है. दिनभर में पानी के अलावा जूस और नारियल पानी (Coconut water) वगैरह भी पिए जा सकते हैं.
एक्सरसाइज है जरूरीहर समय बैठे रहने वाली नौकरी करने के कारण भी कब्ज की दिक्कत हो जाती है. इसीलिए थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करते रहें. रोजाना ज्यादा देर ना सही लेकिन आधे से एक घंटे वॉक करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और कब्ज जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं