Menstruation Health: महिलाओं को हर महीने पीरिड्स होते हैं. आमतौर पर सभी जानते हैं कि पीरिड्स का रंग लाल होता है. लेकिन, पीरियड्स के दौरान कई बार महिलाओं को अलग-अलग रंग का पीरियड ब्लड (Period Blood) भी नजर आ सकता है. किसी का पीरियड ब्लड संतरी भी हो सकता है, किसी का ब्लड हल्का गुलाबी नजर आ सकता है तो किसी का गहरा लाल या भूरे रंग का भी हो सकता है. कई बार पीरियड्स का ऐसा अतरंगा रंग देखकर घबराहट भी होने लगती है और समझ नहीं आता कि यह नॉर्मल है या किसी बीमारी का संकेत. आपकी इसी उलझन को सुलझा रही हैं डाइटीशियन श्वेता जे पांचाल. श्वेता अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर ही सेहत से जुड़े टिप्स साझा करती रहती हैं. ऐसे में बिना देरी किए श्वेता से ही जानते हैं पीरियड्स के अलग-अलग रंग का मतलब.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीरियड्स ब्लड के अलग-अलग रंग का मतलब | Meaning Of Different Period Blood Color
डाइटीशियन श्वेता पांचाल का कहना है कि पीरियड्स का अलग-अलग रंग आपकी हार्मोनल हेल्थ के बारे में बहुत कुछ कहता है.
रस्टी ऑरेंज - अगर आपका पीरियड ब्लड रस्टिक ऑरेंज कलर का है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में डिहाइड्रेशन है या आप आयरन सप्लीमेंट्स पर हैं. इसका मतलब यह भी हो सकता है कि सर्वाइकल म्यूकस ब्लड में आ गया है.
हल्का गुलाबी रंग - हल्के गुलाबी रंग के पीरियड का मतलब हो सकता है कि आपके पीरियड्स बस अभी शुरू ही हुए हैं यानी पीरियड्स की शुरुआत में हल्के गुलाबी रंग का पीरियड नजर आ सकता है. इसका मतलब यह भी हो सकता है कि एस्ट्रोजन के लो लेवल के चलते आपका पीरियड कम दिनों के लिए आता है या फिर यह अनीमिया की निशानी हो सकता है.
भूरे या काले रंग - अगर आपको भूरे या काले रंग का पीरियड ब्लड (Black Period Blood) नजर आता है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. इस रंग के पीरियड का मतलब है कि पीरियड ब्लड यूट्रस में ज्यादा देर तक रहने के कारण ऑक्सीडाइज हो गया है और इस रंग का हो गया है.
हल्का लाल रंग - हल्के लाल रंग का पीरियड एकदम नॉर्मल है. यह फ्रेश ब्लड है और इसका मतलब है कि महिला को किसी तरह की हार्मोनल दिक्कत नहीं है.
लाल रंग का पीरियड क्लॉट के साथ - अगर आपको क्लॉट्स (Blood Clots) के साथ चटक लाल रंग का पीरियड होता है तो इसका मतलब हो सकता है कि शरीर में इस्ट्रोजन ज्यादा है. इसी वजह से ब्लड क्लॉट्स बन रहे हैं.
नीला या पर्पल रंग का पीरियड - अगर आपके पीरियड का रंग नीला या पर्पल नजर आ रहा है तो इसकी वजह इंडियोमेट्रिक ओवेरियन सिस्ट हो सकता है. आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं