Coffee and Anti-Ageing: आज के समय में ज्यादातर लोग कॉफी पीने के आदी हैं. लोगों को न केवल कॉफी का टेस्ट पसंद आता है, बल्कि कॉफी में मौजूद कैफीन आपको दिनभर एक्टिव रखने में भी मदद करता है. अब, ये बात तो अधिकतर लोग जानते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कॉफी आपको एंटी-एजिंग इफेक्ट भी दे सकती है यानी कॉफी पीने से आप लंबी उम्र तक जवां दिख सकते हैं और जवां महसूस कर सकते हैं? हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं रिसर्च के नतीजे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या कहती है रिसर्च?
यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन (European Journal of Nutrition) में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, रोजाना कॉफी पीने से बुज़ुर्गों में कमजोरी और थकावट (Frailty) का खतरा कम हो सकता है. इस रिसर्च में नीदरलैंड के 55 साल और उससे ऊपर के लोगों को शामिल किया गया. सभी लोगों को रोज दिन में 2 से 4 कप कॉफी पीने के लिए दी गई. एक तय समय बाद सभी लोगों में शारीरिक कमजोरी के लक्षणों को कम होते देखा गया. इससे अलग उनकी स्किन पर भी इसका असर नजर आ रहा था.
एंटी-एजिंग में कैसे मदद करती है कॉफी?रिसर्च रिपोर्ट बताती है, कॉफी के एंटी एजिंग फायदे इसके अंदर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से होते हैं. ये गुण मसल्स को सुरक्षित रखने और मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाने में असर दिखाते हैं. ऐसे में ये सभी चीजें मिलकर बुढ़ापे में होने वाली शारीरिक गिरावट को रोकने में मदद करती हैं.
इससे अलग Microbial Cell में प्रकाशित एक और रिसर्च में भी एजिंग पर कॉफी के फायदे बताए गए हैं. जून 2025 में छपी इस रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉफी में मौजूद कैफीन कुछ सेल्स की उम्र बढ़ा सकता है और DNA डैमेज को ठीक करने में मदद कर सकता है, जिससे एंटी एजिंग इफेक्ट मिलता है. इसे लेकर रिसर्चर ने यीस्ट सेल्स पर प्रयोग किया. रिजल्ट्स में देखा गया कि अगर सेल्स पहले से हेल्दी हैं, तो कैफीन उन सेल्स की लाइफ को और बढ़ा सकता है.
हालांकि, अगर किसी सेल का DNA पहले से ही खराब है, तो कैफीन उस स्थिति को और खराब भी कर सकता है. यानी अगर शरीर की आंतरिक हालत ठीक नहीं है, तो कॉफी फायदे के बजाय नुकसान भी कर सकती है. ऐसे में इसे सही मात्रा में पीना बेहद जरूरी है.
एक दिन में कितने कप कॉफी पीना है सही?Microbial Cell में पब्लिश रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप पूरी तरह से हेल्दी हैं, तो रोज 2 से 4 कप कॉफी पीना आपकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है. रिसर्च में ये भी बताया गया कि 'एक कप' कॉफी का मतलब 125ml है. लेकिन अगर आपके शरीर में कोई अंदरूनी समस्या है, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं