Christmas 2021: क्रिसमस का त्योहार आने वाला है और इसी के साथ क्रिसमस ट्री सजाने को लेकर उत्सुकता अभी से मन में होने लगी है. हर साल आप इस सोच में पड़ जाते हैं इस बार क्रिसमस ट्री कैसे सजाई जाए, खासतौर पर बच्चों के मन में इसे लेकर बहुत ही ज्यादा एक्साइटमेंट होती है. आप कई अलग-अलग आइटम्स को मिला-जुला कर क्रिसमस ट्री सजा सकते हैं या फिर कोई थीम सोच कर उसके अनुसार क्रिसमस ट्री सजा सकते हैं. कार्टून पोस्टर्स लगा सकते हैं उससे जुड़े आइटम चुन सकते हैं या कोई खास थीम चुन सकते हैं. चलिए आपको क्रिसमस ट्री सजाने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स बताते हैं.

वाइट एंड रेड थीम
सफेद रुई लेकर इससे क्रिसमस ट्री को थोड़ा थोड़ा ढक दें. अब लाल रंग की बॉल्स, रिबन और क्रिसमस से जुड़े दूसरे एक्सेसरीज से क्रिसमस ट्री को सजाएं. ट्री के सामने की ओर सैंटा का मास्क भी रख दें, ये और भी खूबसूरत दिखेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैंडल थीम
क्रिसमस ट्री पर पेपर कैंडल्स लगाई जाए तो ये बहुत ही अट्रैक्टिव दिखती है. पेपर कैंडल्स आसानी से गिफ्ट पेपर्स या फिर क्राफ्ट पेपर से तैयार किए जा सकते हैं. आप क्रिसमस ट्री पर एकदम ऊपर ब्राइट कलर का एक स्टार लगा दें और फिर इसे पेपर कैंडल से सजाएं. अब क्रिसमस ट्री के आस-पास में स्टैंड वाली बड़ी कैंडल्स जलाएं, ये बड़ी ही खूबसूरत नजर आएगी.
लाइट थीम
क्रिसमस ट्री पर आप कलरफुल लाइट्स लगाएं ये जगमगाती ट्री बड़ी ही आकर्षक दिखेगी. अपने घर के एक कॉर्नर में क्रिसमस ट्री को रख दें और इस पर कलरफुल लाइट्स लगा दें. अब लाइट्स के बीच में ब्राइट कलर की शाइनिंग बॉल्स और रिबन लगाएं.
कैंडी थीम
इस तरह से क्रिसमस ट्री सजाने के लिए सबसे ऊपर एक ब्राइट सा स्टार लगाएं अब इस पर बैलून या फिर फिरकी लगा दें. इसके बाद ट्री की टहनियों पर कैंडीज और चॉकलेट, छोटे गिफ्ट बॉक्स, बॉल्स आदि लगा कर सजाएं, ये सच में बड़ा ही प्यारा लगता है.
संदेश देते क्रिसमस ट्री
क्रिसमस ट्री को आप इस तरह सजाएं कि इसके साथ आप लोगों को कोई खास संदेश भी दे सकें. इसके लिए ट्री को सजाने के लिए बॉल्स, बैलून और रिबन के साथ Love all, Peace और God is one का मेसेज देते पोस्ट कार्ड लगा सकते हैं. इसी तरह आप सेव अर्थ, सेव वाटर या सेव एनवायरनमेंट जैसे थीम्स पर भी काम कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं