कमजोर बालों के लिए खाना शुरू कर दें ये ड्राई फ्रूट, हेल्दी हो जाएंगे बाल, मिलेंगे कई फायदे

अगर रोजाना एक ड्राई फ्रूट का सेवन किया जाए तो आप हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं और बालों को हेल्दी बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस ड्राई फ्रूट के बारे में...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कमजोर बालों के लिए ड्राई फ्रूट
Freepik

Dry Fruit for Weak Hairs: आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोगों में बालों से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ती जा रही हैं. कई लोग इसके लिए महंगे-महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं, तो कुछ लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं अगर रोजाना एक ड्राई फ्रूट का सेवन किया जाए तो आप हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं और बालों को हेल्दी बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस ड्राई फ्रूट के बारे में...

यह भी पढ़ें: आज का सवाल- पानी में नमक मिलाकर नहाने से क्या होता है? Doctor Blossom Kochhar से जान लें

बालों के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट है फायदेमंद?

बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए हम जिस ड्राई फ्रूट की बात कर रहे हैं वो है- काजू. इसमें जिंक, आयरन, प्रोटीन, कॉपर और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो बालों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने में काफी ज्यादा मददगार साबित होते हैं. इसके रोजाना सेवन से आप डैंड्रफ और हेयरफॉल की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं. साथ ही इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और बालों को पूरा पोषण मिलता है.

काजू खाने के अन्य फायदे

दिमाग

काजू में  मैग्नीशियम, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्रेन को हेल्दी बनाने में काफी मददगार होते हैं. साथ ही इससे दिमाग सही से फंक्शन करता है और कार्यों में फोकस भी बढ़ाता है.

इम्यूनिटी 

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी काजू बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. इसमें जिंक, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने में मददगार साबित होते हैं.

Advertisement
वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आप अपना वेट बढ़ाना चाहते हैं तो डाइट में काजू को शामिल कर सकते हैं. इसमें फैटी एसिड और कैलोरी होती है जो वजन बढ़ाने में काफी ज्यादा मददगार होती है. 

दांत और हड्डियां

दांतों और हड्डियों के लिए काजू खाना काफी लाभकारी माना जाता है. इसमें मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो बोन्स को स्ट्रॉन्ग बनाने में बेहद फायदेमंद होते हैं. 

Advertisement

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Kim Jong Un Weapon Test With Daughter: North Korea Missile Launch से America और South Korea में डर
Topics mentioned in this article