AI Tattoo Designs: टैटू बनवाने से पहले कई-कई दिनों तक टैटू डिजाइन की तलाश चलती रहती है. सभी चाहते हैं कि उनका टैटू डिजाइन सबसे हटकर हो, सुंदर हो, मीनिंगफुल हो और उनके पर्सनल स्टाइल को कोंप्लिमेंट करता हो. लोगों को खुद समझ नहीं आता था तो वे टैटू स्टूडियो में जाकर टैटू आर्टिस्ट की मदद से खुद के लिए टैटू का डिजाइन चुनते थे. लेकिन, अब टैटू आर्टिस्ट भी कुछ नया ढूंढने के लिए या अपने क्लाइंट के विजन को टैटू का शेप देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करते हैं. एआई ऐसे डिजाइन जनरेट करता है जो लोगों की पसंद को आकृति या शब्द में ढाल देते हैं. एआई टू्ल्स का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो आप ऐसा टैटू डिजाइन खुद के लिए क्रिएट कर सकते हैं जो पहले कभी ना देखा गया हो और ना किसी ने कभी बनवाया हो. यहां जानिए किस तरह आप भी आसानी से खुद के लिए AI की मदद से टैटू डिजाइन कर सकते हैं.
Shruti Haasan के काले, घने और लंबे बालों का राज है यह एक तेल, एक्ट्रेस ने शेयर किया ब्यूटी सीक्रेट
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
AI से कैसे क्रिएट करें यूनिक टैटू डिजाइन | How To Create Unique Tattoo Designs With AI
- पहला स्टेप है किसी भी एआई टूल को खोलना. आप चैटजीपीटी (ChatGPT), ग्रोक या जिमीनी किसी को भी खोल सकते हैं.
- सर्च बार में लिखें टैटू आइडिया (Tattoo Idea). आप किस तरह का टैटू चाहते हैं यह सब लिखें.
- आप एआई को अपनी पर्सनैलिटी बताकर भी टैटू डिजाइन का आइडिया ले सकते हैं.
- अगर टैटू के बारे में लिखा हुआ आए लेकिन फोटो ना आए तो सर्च करते हुए लिखें टैटू डिजाइन इमेज. इसके बाद आपको एक से बढ़कर एक क्रिएटिव टैटू नजर आने लगेंगे.
- इन टैटू का आप स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या फिर इन्हें डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं.
- एआई प्रॉम्प्ट का मतलब है सटीक इंस्ट्रक्शन या सवाल जिसका एआई आपको जवाब देगा. अच्छा और यूनिक टैटू पाने के लिए आप सही प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- अपनी मनपसंद चीजों का जिक्र करें. सूरज, बादल, पेड़ फूल या चांद क्या पसंद है वो लिखें.
- आप कुछ लिखा हुआ चाहते हैं तो शॉर्ट कैप्शन, शॉर्ट कोट्स, कविता की पंक्तियां, संस्कृत का कोई श्लोक या किसी गाने के लिरिक्स सर्च कर सकते हैं.
- आप किस तरह के इंसान हैं यह भी एआई को बताएं. इससे एआई आपके लिए और ज्यादा पर्सनलाइज्ड सुझाव देगा.
- आप 2 या 3 अलग-अलग डिजाइन को मिक्स भी कर सकते हैं. यह काम भी एआई आपके लिए आसानी से कर देगा.
- आपको छोटा टैटू चाहिए तो लिखें मिनिमल टैटू डिजाइन (Minimal Tattoo Design) और अगर फूलों वाला चाहिए तो लिखें फ्लोरल टैटू डिजाइन. इसी तरह आप बोल्ड टैटू, गर्ली टैटू या क्यूट टैटू सर्च बार में डाल सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं