विज्ञापन

​महंगे इंटीरियर डिजाइनर की जरूरत नहीं, इन टिप्स से सजाएं अपना फेवरेट स्पॉट

​Corner Decoration Tips: क्या आपके भी घर में एक कोना ऐसा है जिसे हर कोई बेकार समझ कर गबाड़ फेंक देता है. अगर हां, तो इन टिप्स की मदद से बनाए उसे एकदम नया और सूकून देने वाला स्पॉट.

​महंगे इंटीरियर डिजाइनर की जरूरत नहीं, इन टिप्स से सजाएं अपना फेवरेट स्पॉट
​Cozy Corner Setup: बेकार कोने को कैसे बनाएं सबका फेवरेट स्पॉट. (AI Generated Image)

Modern Living Room Decor: हम सबके घर में एक ऐसा कोना जरूर होता है जिसे हम 'डेड कॉर्नर' कहते हैं. वहां या तो पुराना कबाड़ पड़ा होता है या फिर वो जगह बस खाली और उदास दिखती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ आप उसी बोरिंग कोने को पूरे घर का सबसे 'फेवरेट स्पॉट' बना सकते हैं? जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा. ​चाहे आप वहां बैठकर अपनी पसंदीदा किताब पढ़ना चाहें या बस एक कप चाय के साथ सुकून के पल बिताना चाहें, ये टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं. 

बेकार कोने को कैसे बनाएं फेवरेट स्पॉट- (How to make an unused corner your favorite spot)

​1. लाइटिंग- 

​किसी भी जगह का मूड बदलने के लिए रोशनी सबसे जरूरी है. अगर आपका कोना अंधेरे में रहता है, तो वहां एक स्टाइलिश फ्लोर लैंप रखें. फ्लोर लैंप न सिर्फ रोशनी देता है, बल्कि वो देखने में भी बहुत कूल लगता है. अगर आप थोड़ा मॉडर्न लुक चाहते हैं, तो स्पॉटलाइट का इस्तेमाल करें. ये लाइट सीधे उस कोने को हाइलाइट करेगी और उसे एक 'प्रीमियम' फील देगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

​2. इनडोर प्लांट्स-

​हर किसी को कुदरत के करीब रहना पसंद है. उस खाली कोने में कुछ इनडोर प्लांट्स जैसे स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या पीस लिली रखें. पौधे न सिर्फ हवा को साफ करते हैं, बल्कि उस जगह में जान डाल देते हैं. आप अलग-अलग साइज के गमलों का इस्तेमाल करके एक छोटा सा 'इनडोर गार्डन' बना सकते हैं. 

​3. चेयर या बीन बैग-

​अब जब आपने रोशनी और पौधे लगा दिए हैं, तो वहां बैठने की बारी आती है. अगर आपके पास जगह थोड़ी कम है, तो एक रिलैक्सिंग चेयर रखें. लेकिन अगर आप मस्ती भरे अंदाज में रहना चाहते हैं, तो बीन बैग से बेहतर कुछ नहीं. बच्चे हो या बड़े, बीन बैग पर गिरना सबको पसंद है. ​अगर आप कुछ हटकर करना चाहते हैं, तो वहां एक हैंगिंग चेयर (झूला) लटका दें. 

​4. छोटी-छोटी चीजें, बड़ा असर-

​कोने को और भी प्यारा बनाने के लिए वहां एक छोटा सा टेबल रखें जिस पर आप अपना मग या चश्मा रख सकें. एक मुलायम कालीन बिछाएं और कुर्सी पर कुछ कलरफुल कुशन डाल दें. 

ये भी पढ़ें- बालों की ग्रोथ के लिए मार्केट के महंगे हेयर स्प्रे जाएंगे भूल, अगर एक बार घर पर बने इस Hair Spray को कर लिया ट्राई 

ब्रश करने के बाद भी कैविटी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया कारण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com