- ऊटी की सबसे ऊंची चोटी है डोडाबेट्टा
- चकार्ता हिल स्टेशन मसूरी से सस्ता
- कपल्स के लिए बेस्ट है लैंड्सडाउन
शादी के बाद ज़्यादातर कपल्स को पसंद है सुकून से पहाड़ों पर अपने पार्टनर के साथ घूमना. इसके लिए वो हर दिन घंटों ऐसी जगह तलाशते हैं जो उनके बजट में हो. ऐसे में या तो वो दोस्तों से सलाह लेते हैं या फिर ऑनलाइन टूर एंड ट्रैवल वेबसाइट्स खंगालते हैं. लेकिन अब आपको ये करने की ज़रूरत नहीं. क्योंकि आज यहां आपको भारत के 5 सबसे फेमस और आपके बजट में आने वाले हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं.
ये भी पढ़े - दिल्ली के करीब वीकेंड पर फुर्सत के लम्हे गुज़ारने के लिए ये हैं 5 बेस्ट Tourist Places
1. ऊटी
यहां मौजूद मदुमलाई नेशनल पार्क, डोडाबेट्टा चोटी, ऊटी झील जैसे कई फेमस पॉइंट हैं. फिशिंग का शौक रखने वाले, वाइल्ड लाइफ को एंजॉय करने वाले और ऊटी की सबसे ऊंची चोटी (डोडाबेट्टा) पसंद करने वालों के लिए यह जन्नत है. यह हिल स्टेशन तमिलनाडु में स्थित है और समुद्र तल से करीब 2,623 मीटर ऊपर है. यहां लोग सबसे ज़्यादा सर्दियों में आना पसंद करते हैं. इस समय का यहां का मौसम बेहद शानदार होता है.
ये भी पढ़े - दिल्ली के 5 सबसे सस्ते मार्केट, 50 रुपये से शुरू होते हैं कपड़े

2. चकार्ता
देहरादून का खूबसूरत हिल स्टेशन चकार्ता टौंस और यमुना नदी के बीच में स्थित है. प्रकृति को पसंद करने वालों के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है. यहां टाइगर फॉस और यहां से ग्रेट वॉल ऑन चाइना का नज़ारा, हनूल महासू और लाखामंडल मंदिर बहुत प्रसिद्ध हैं. यह जगह नैनिताल और मसूरी के मुकाबले सस्ती है और यहां आपको भीड़ भी कम मिलेगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

3. माउंट आबू
राजस्थान में अरावली पर्वतमालाएं देखने का शौक हो तो माउंट आबू घूम सकते हैं. राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित अरावली की पहाड़ियों की सबसे ऊँची चोटी है माउंट आबू. यह जगह समुद्र तल से 1220 मीटर की ऊंचाई पर है. माउंट आबू का मेला और दिलवाड़ा मंदिर सहित कई मंदिर यहां का प्रमुख आकर्षण है. माउंट आबू आप सड़क रास्ते से भी जा सकते हैं. यह देश के सभी प्रमुख शहरों के सड़क मार्ग द्वारा भी जुड़ा है.

4. लैंड्सडाउन
कपल्स के लिए ये स्पॉट बेस्ट है. दिल्ली से इसकी दूरी सिर्फ 250 किलोमीटर है. समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1700 मीटर है. यहां के सबसे लाजवाब पॉइंट्स हैं भुल्ला लेक, सेंट मैरी चर्च और टिप इन टॉप. यहां से हिमालय की चौखम्बा और त्रिशूल चोटी साफ दिखाई देती है. हां, लेकिन यहां गर्मियों में जाना अवॉइड करें.

5. दार्जिलिंग
समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर दार्जलिंग में आप टाइगर हिल, जापानी मंदिर, सक्या मठ, भूटिया-बस्ती-मठ और चाय उद्यान देख सकते हैं. इसके अलावा यहां की बर्फीली घाटियों का नज़ारा भी आपके सफर को यादगार बना देगा. यहां पर बर्फ से ढंकी विशाल चोटी की पृष्ठभूमि में बने दार्जिलिंग युद्ध स्मारक को देखना न भूले. यह जगह फोटोग्राफरों के बीच काफी पॉपुलर है.

देखें वीडियो - प्राइम टाइम : औषधीय भंडारों से भरे हैं बुग्याल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं