Tea For long life : भारत में अधिकतर लोग दिन की शुरूआत एक कप चाय के साथ करते हैं. इससे उन्हें एक किक मिलती है, जिससे वे पूरा दिन एनर्जेटिक और एक्टिव रहते हैं और उनके काम की गुणवत्ता भी अच्छी होती है. आपको बता दें कि चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जो न सिर्फ आपको तरोताजा रखता है बल्कि लंबी आयु भी प्रदान कर सकता है. लेकिन इसके लिए आपको दूध वाली चाय की बजाय ब्लैक कॉफी या चाय को दिनचर्या में शामिल करना होगा.
ये 5 घरेलू नुस्खे आपकी आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल को कहेंगे बाय-बाय, जानिए यहां
क्यों पिएं ब्लैक कॉफी
2022 की एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग दिन में दो बार 2 कप ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं उनमें 9 से 13 फीसदी समय से पहले मृत्यु की आशंका कम हो जाती है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कई अध्ययनों में ब्लैक टी पीना भी आपकी सेहत के लिए अमृत का काम कर सकता है, यह पाया गया है. काली चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपके दिल के लिए फायदेमंद होता है. इसके अलावा ब्लैक टी की पत्तियां पूरी तरह से ऑक्सीडाइज होती हैं. इसमें फ्लेवेनोएड और थीएफ्लाविंस कंपाउड की मात्रा ज्यादा होती हैं, जिससे क्रोनिक बीमारियों का खतरा कम होता है.
कैसे बनाएं ब्लैक टीब्लैक टी को बनाने के लिए आप एक कप पानी में काली चाय की पत्तियां डालकर 3 से 5 मिनट तक उबालें. काली चाय में आप नीबूं, अदरक या दालचीनी को मिला देंगे तो इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं. फिर आप इसमें शक्कर मिक्स करके गरमा-गरम सिप सिप करके पिएं.
जरूरी बात - इस चाय को बनाने के लिए आप काली चाय पत्तियों का ही इस्तेमाल करें और प्रोसेस्ड चीनी की बजाय गुड़ डालें. इस चाय को दिन में 2 बार पिएं और रात में सोने से पहले पीने से बचें. इससे आपकी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं