Weight Loss: अक्सर ही देखने को मिलता है कि जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे होतें हैं वे चावल खाने से परहेज करना शुरू कर देते हैं. चावल (Rice) को सीधा-सीधा डाइट से निकाल दिया जाता है. लेकिन, न्यूट्रिशनिस्ट चावल को वेट लॉस डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट्स के अनुसार अगर सही तरह से चावल का सेवन किया जाए तो इससे वजन बढ़ने की जगह कम होने में मदद मिल सकती है. उबले चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिस चलते यह वजन कम करने में मददगार हो सकता है. वहीं, चावल ग्लूटन फ्री भी होता है. न्यूट्रिशिनिस्ट आरजू सेठी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वे चावल को डाइट में शामिल करने के 7 तरीके बता रही हैं. आरजू के अनुसार वेट लॉस डाइट में (Weight Loss Diet) इस तरह चावल शामिल किए जा सकते हैं.
बालों को मोटा और घना बना सकता है दालचीनी का हेयर मास्क, जान लीजिए कैसे करें तैयार
वजन घटाने के लिए चावल की रेसिपी | Rice Recipes For Weight Loss
न्यूट्रिशनिस्ट आरजू का कहना है कि चावल की इन रेसिपीज से शरीर को बेहतर पोषण मिलेगा, कैलोरी कंट्रोल करने में सहायता मिलेगी, ब्लड शुगर मैनेजमेंट बेहतर होगा, एनर्जी लेवल्स बढ़ेंगे, हार्ट हेल्थ बेहतर होगी और अलग-अलग स्वाद मिलेगा सो अलग.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
पनीर राइस बॉल - चावल को इस तरह पकाते हुए इसमें पनीर डाला जाता है और गार्निश में भी पनीर का इस्तेमाल करते हैं. आप पनीर (Paneer) को क्रीमी, फ्राइड या फिर तंदूरी भी रख सकते हैं.
सोया पुलाओ - चावल और सोया चंक्स से बने सोया पुलाव का स्वाद तो अच्छा होता ही है, साथ ही ये सेहत के लिए भी अच्छा है. इस तरह चावल खाने पर शरीर को कार्ब्स और प्रोटीन मिलते हैं. इसे रायता के साथ भी खा सकते हैं.
क्रीमी कॉर्न स्पिनेच राइस बॉल - कॉर्न, पालक, प्याज, चावल, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग, हल्दी पाउडर और क्रीम मिलाकर क्रीमी कॉर्न स्पिनेच राइस बॉल तैयार किया जा सकता है. क्रीमी कॉर्न और स्पिनेच को अलग से बनाकर छोंका लगे चावल के साथ भी खा सकते हैं.
मशरूम राइस बॉल - सेहत को मशरूम से कई फायदे मिलते हैं और चावल के साथ मशरूम (Mushroom) पकाने पर यह डिश स्वादिष्ट भी बनती है. मशरूम राइस लो कैलोरी डिश है जिसे बनाना भी बेहद आसान होता है. एक कटोरी चावल के साथ आप क्रीमी मशरूम को सर्व कर सकते हैं.
पिज्जा राइस बॉल - छोंका लगे चावल के साथ पिज्जा के स्वाद वाली सब्जियों को सर्व किया जाता है. इसमें हरी शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च, ब्रोकोली और प्याज आदि सब्जियों का इस्तेमाल होता है.
दही तड़का राइस - दही के तड़के वाले चावल (Dahi Tadka Rice) लंच या डिनर में खाए जा सकते हैं. इसमें काजू, चुकुंदर और कॉर्न भी डाले जा सकते हैं. इस चावल को वेट लॉस डाइट का हिस्सा आसानी से बनाया जा सकता है.
टोफू और छोले का पुलाओ - सोया से बनने वाला टोफू फाइबर से भरपूर होता है. इससे शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा मिलती है. इस चावल में छोले, टोफू, प्याज और ब्रोकोली डाली जा सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं