Natural Hair Dye: उम्र के साथ बालों का सफेद होना प्राकृतिक प्रक्रिया है. लेकिन, गलत लाइफस्टाइल, पोषण की कमी और बढ़ते प्रदूषण के चलते आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद (White Hair) होने लगे हैं. ऐसे में लोग सफेद बालों को काला करने के लिए तरह-तरह के हेयर डाई और कलर लगाते हैं. बाजार में कई तरह के केमिकलयुक्त हेयर डाई मौजूद हैं. लेकिन, ये सभी अमोनिया युक्त होने के साथ-साथ बालों को लंबे समय के लिए कमजोर कर देते हैं. इसके अलावा ये हेयर डाई आपकी जेब को भी ढीला करते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो बाजार के हेयर कलर और डाई के बजाय घर पर बनी हेयर डाई बनाकर बालों में लगा सकते हैं. इससे आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे और उनको नेचुरल पोषण भी मिलेगा.
विटामिन बी12 की कमी से शरीर पर दिखने लगते हैं ये निशान, जानिए कैसे करें पहचान
सफेद बालों के लिए चुकुंदर की हेयर डाई | Beetroot Hair Dye For White Hair
चुकंदर का रस बालों के लिए बहुत अच्छा कहा जाता है. अगर आप अपने बालों को नेचुरली काला (Black Hair) करना चाहते हैं तो चुकंदर के रस में कुछ खास चीजें मिलाकर घर में ही नेचुरल हेयर डाई बना सकते हैं. दरअसल चुकंदर (Beetroot) बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें ढेर सारे एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसके साथ ही चुकंदर में विटामिन ई, विटामिन सी और बालों के लिए फायदेमंद कहा जाने वाला कैरेटीन भी पाया जाता है. इनसे आपके बाल स्वस्थ रहेंगे और उनके सफेद होने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाएगी. चुकंदर में पाया जाने वाला विटामिन सी बालों में कोलाजन का उत्पादन करता है. इसमें पाया जाने वाले सिलिका बालों में कैल्शियम का निर्माण करता है जिससे बाल हेल्दी रहते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हेयर डाई बनाने के लिए चुकंदर का रस निकाल लीजिए. इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच अदरक का रस मिला लीजिए. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके अपने बालों में लगा लीजिए. इसे करीब 2 घंटे तक बालों पर लगा रहने दें. 2 घंटे बाद सादे पानी की मदद से बालों को धो लीजिए. इस हेयर डाई से बालों की रंगत गहरी होने लगती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
RD Burman Music: मिनटों में पंचम दा ने बना दी थी Saagar फिल्म के इस गाने की धुन | Rahul Dev BurmanNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं