सिर्फ 5 मिनट में ऑफिस या कॉलेज के लिए कैसे हो तैयार? ये फेमस Makeup Influencers कर सकती हैं आपकी मदद

Skin Care Tips: हर महिला चाहती है कि वो सुंदर दिखे. अगर आप भी कम मेकअप और कम समय में खुद का खुद से मेकअप करना चाहती हैं, तो इन ब्यूटी एक्सपर्ट्स की टिप्स को करें फॉलो.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Skin Care Tips: 2026 की 7 टॉप ब्यूटी एक्सपर्ट्स.

Top Makeup Influencers: भला ऐसा कौन है, जो आज के समय में अच्छा और सुंदर नहीं दिखना चाहता है. अगर आप भी खुद को सुंदर और स्किन को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आपको ऐसी फेमस ब्यूटी एक्सपर्ट के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप खुद को सुंदर बना सकती हैं. दरअसल मेकअप और स्किन केयर की इतनी जानकारी के बीच अक्सर लोग उलझ जाते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर मौजूद ब्यूटी एक्सपर्ट्स कई बार हमारे बड़े काम आते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं ...

​सोशल मीडिया पर मौजूद ये ब्यूटी एक्सपर्ट्स की टिप्स से आप ऑफिस, कॉलेज के लुक को पूरी तरह बदल सकती हैं.

टॉप 5 ब्यूटी एक्सपर्ट- (Top Trending Makeup Influencers)

1. श्रुति अर्जुन आनंद- (Shruti Arjun Anand)

​श्रुति को इंडियन यूट्यूब की ब्यूटी क्वीन के नाम से जाना जाता है. इनकी सबसे खास बात यह है कि वह बहुत ही देसी अंदाज़ में मेकअप सिखाती हैं. उनके वीडियो में आपको महंगे प्रोडक्ट्स के साथ-साथ घर में रखी चीज़ों से तैयार जुगाड़ भी मिल जाएंगे.

यहां देखें पोस्ट-

​2. मृणाल पांचाल- (Mrunal Panchal)

​मृणाल, जिन्हें प्यार से लोग मृणु कहते हैं. अपने बोल्ड और क्रिएटिव मेकअप के लिए जानी जाती हैं. ये न केवल ब्यूटी बल्कि मेकअप को एक आर्ट की तरह पेश करती हैं. अगर आपको इंटरनेशनल स्टाइल का मेकअप पसंद है और आप अपनी स्किन पर नए-नए कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो मृणाल आपके लिए परफेक्ट इन्फ्लुएंसर हैं.

यहां देखें पोस्ट-

Advertisement


​​3. कृतिका खुराना- (Kritika Khurana) 

​कृतिका को That Boho Girl के नाम से जाना जाता है. ये सिर्फ एक ब्यूटी एक्सपर्ट नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल आइकन भी हैं. उनका 'बोहो' लुक और मेकअप करने का तरीका युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. अगर आप भी ये जानना चाहती हैं कि किस आउटफिट पर कैसा मेकअप जमेगा, तो इन्हें फॉलो कर सकती हैं.

यहां देखें पोस्ट-

Advertisement

 
​4. दीपिका मुत्याला- (Deepika Mutyala)

​दीपिका कलर करेक्शन के अपने एक वीडियो से पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था. वह खास तौर पर सांवली या गेहुंए रंग (Brown Skin) वाली महिलाओं के लिए मेकअप टिप्स देती हैं. वह अपनी कंपनी Live Tinted के जरिए यह सिखाती हैं कि अपनी स्किन टोन को छुपाने के बजाय उसे फ्लॉन्ट कैसे करें, तो आप भी अपने लुक की वजह से नहीं बल्कि उसे ही सपना बना कर कामयाब भी हो सकती हैं.

यहां देखें पोस्ट-

Advertisement

​5. कोमल पांडे- (Komal Pandey)

कोमल फैशन की दुनिया का बड़ा नाम हैं, लेकिन उनका मेकअप करने का तरीका भी एक अलग ही ट्रेंड बन चुका है. वह 'स्किनिमलिज्म' (Skinimalism) को बढ़ावा देती हैं, जिसका मतलब है कम से कम मेकअप में अपनी नेचुरल ब्यूटी को उभारना. अगर आप भी इस तरह का मेकअप करना पसंद करती हैं, तो इनके वीडियो देख सकती हैं.

यहां देखें पोस्ट-

Advertisement

ये भी पढ़ें-  Happy Women's Day 2026: दादी के सूट से लेकर आज के क्रॉप-टॉप तक, देखिए 50 सालों में कितना बदला महिलाओं के फैशन का अंदाज़

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

Featured Video Of The Day
Pakistan Petrol Diesel Crisis: PAK में पेट्रोल-डीजल पर संग्राम! मरने-मारने पर उतरे लोग! Iran Israel