बाल धोते ही नाली में दिखते हैं गुच्छे? तो हेयर वॉश की ये 8 सीक्रेट ट्रिक्स देंगी रेशमी, मजबूत और चमकदार बाल

Hair Fall Ssolution: बाल धोते समय की छोटी-छोटी गलतियां बालों के टूटने का बड़ा कारण बन सकती हैं. तो ऐसा क्या करें कि बालों का झड़ना बंद हो जाए और वे सिल्की और शाइनी बने रहें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
हम अक्सर जल्दी में या बिना सही जानकारी के बाल धो लेते हैं.

How to stop Hair Fall Naturally: आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है. कई लोग शिकायत करते हैं कि जैसे ही वे बाल धोते हैं, नाली में बालों का ढेर दिखने लगता है. कंघी करते समय भी बाल हाथ में आ जाते हैं. इससे घबराहट होना स्वाभाविक है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि समस्या सिर्फ शैम्पू या तेल की नहीं, बल्कि बाल धोने के तरीके की भी हो सकती है? हम अक्सर जल्दी में या बिना सही जानकारी के बाल धो लेते हैं. बहुत गरम पानी, ज्यादा शैम्पू, जोर से रगड़ना या गीले बालों में कंघी करना ये छोटी-छोटी गलतियां बालों को कमजोर बना देती हैं. अगर आप सही तरीके से हेयर वॉश करें, तो बाल न सिर्फ कम टूटेंगे बल्कि ज्यादा मुलायम और चमकदार भी दिखेंगे.

हेयर वॉश की आसान लेकिन असरदार टिप्स | Simple Yet Effective Hair Wash Tips

1. बाल धोने से पहले करें हल्की तेल मालिश

बाल धोने से 30-40 मिनट पहले हल्का गुनगुना तेल लगाकर सिर की मालिश करें. इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं. नारियल तेल, बादाम तेल या आंवला तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर समय कम है, तो कम से कम 15 मिनट पहले तेल जरूर लगाएं. इससे शैम्पू की ड्रायनेस कम होगी और बाल कम टूटेंगे.

2. बहुत गरम पानी से बचें

अक्सर लोग सर्दियों में बहुत गरम पानी से बाल धो लेते हैं. यह आदत बालों को कमजोर कर देती है. गरम पानी से स्कैल्प की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है, जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. हमेशा हल्के गुनगुने या सामान्य पानी से ही बाल धोएं. आखिरी में ठंडे पानी से हल्का रिंस करने से बालों में नेचुरल शाइन आती है.

3. शैम्पू सीधे स्कैल्प पर न डालें

बहुत लोग शैम्पू सीधे सिर पर डाल देते हैं. यह तरीका गलत है. पहले शैम्पू को हाथ में लेकर थोड़ा पानी मिलाएं और झाग बना लें. फिर उसे हल्के हाथों से स्कैल्प पर लगाएं. नाखूनों से जोर-जोर से रगड़ने के बजाय उंगलियों के पोरों से हल्की मसाज करें. इससे गंदगी भी साफ होगी और बाल भी सुरक्षित रहेंगे.

4. जरूरत से ज्यादा शैम्पू न करें

रोजाना शैम्पू करना हर किसी के लिए जरूरी नहीं है. हफ्ते में 2–3 बार बाल धोना पर्याप्त है (अगर स्कैल्प बहुत ऑयली न हो). बहुत ज्यादा शैम्पू करने से बालों की प्राकृतिक तेलीयता खत्म हो जाती है, जिससे वे कमजोर होकर टूटने लगते हैं.

5. कंडीशनर का सही इस्तेमाल करें

कंडीशनर बालों को मुलायम और मैनेजेबल बनाता है, लेकिन इसे सिर्फ बालों की लंबाई पर लगाएं. जड़ों में कंडीशनर लगाने से स्कैल्प चिपचिपा हो सकता है और बाल जल्दी गंदे दिखने लगते हैं. 2-3 मिनट तक कंडीशनर लगा रहने दें और फिर अच्छे से धो लें.

Advertisement

6. गीले बालों में कंघी न करें

बाल धोने के बाद गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं. इस समय अगर आप कंघी करेंगे तो बाल ज्यादा टूटेंगे. पहले तौलिये से हल्के हाथों से पानी सुखाएं. तौलिये से बालों को जोर से रगड़ें नहीं, बल्कि हल्के से दबाकर सुखाएं. जब बाल थोड़ा सूख जाएं, तब चौड़े दांत वाली कंघी से सुलझाएं.

7. हेयर ड्रायर का कम इस्तेमाल करें

बहुत ज्यादा हीट बालों की नमी छीन लेती है. कोशिश करें कि बालों को प्राकृतिक हवा में सूखने दें. अगर ड्रायर का इस्तेमाल जरूरी हो, तो लो हीट सेटिंग चुनें.

Advertisement

8. अंदर से पोषण भी जरूरी

सिर्फ बाहर से देखभाल काफी नहीं है. मजबूत बालों के लिए प्रोटीन, आयरन और विटामिन की जरूरत होती है. दालें और हरी सब्जियां खाएं, मौसमी फल शामिल करें, पर्याप्त पानी पिएं, संतुलित आहार बालों की जड़ों को मजबूती देता है.

हेयर मास्क अपनाएं

हफ्ते में एक बार दही, एलोवेरा या अंडे का हेयर मास्क लगाएं. इससे बालों को एक्स्ट्रा न्यूट्रिशन मिलता है और वे ज्यादा स्मूद व शाइनी बनते हैं.

Advertisement

बाल धोते समय की छोटी-छोटी गलतियां बालों के टूटने का बड़ा कारण बन सकती हैं. सही टेंपरेचर का पानी, हल्की मसाज, सीमित शैम्पू और सही तरीके से सुखाना ये साधारण आदतें आपके बालों को मजबूत बना सकती हैं.

Featured Video Of The Day
Iran Attacks on Israel: कौन है अली लारिजानी? खमेनेई की मौत से क्या कनेक्शन? Ali Larijani | Khamenei