बेटी की परवरिश में मिसाल बनीं ऐश्वर्या राय बच्चन, हर माता-पिता के लिए 5 सीख जो बदल देंगी आपका नजरिया

Parenting Tips: अपने करियर, परिवार और मातृत्व के बीच संतुलन बनाते हुए ऐश्वर्या राय यह साबित करती हैं कि सही पेरेंटिंग दिखावे से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे कामों और आदतों से बनती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Parenting Tips: ऐश्वर्या हर जगह अपनी बेटी के साथ खड़ी दिखती हैं.

Aishwarya Rai Parenting: पेरेंटिंग सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि रोजमर्रा के व्यवहार में झलकती है. यही वजह है कि जब कोई माता-पिता अपने कर्मों से उदाहरण पेश करता है, तो वह दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाता है. बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इसी सोच को जीती हुई नजर आती हैं. वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन की परवरिश जिस तरह से करती हैं, वह मॉडर्न पेरेंट्स के लिए एक सीख बन चुका है. चाहे वह बड़े इवेंट्स हों, पारिवारिक मौके हों या रोज का समय, ऐश्वर्या हर जगह अपनी बेटी के साथ खड़ी दिखती हैं. अपने करियर, परिवार और मातृत्व के बीच संतुलन बनाते हुए वह यह साबित करती हैं कि सही पेरेंटिंग दिखावे से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे कामों और आदतों से बनती है.

ऐश्वर्या राय बच्चन से पेरेंट्स को क्या सीखना चाहिए? | What Should Parents Learn From Aishwarya Rai Bachchan?

1. बच्चों के लिए समय सबसे कीमती है

ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपनी बेटी के साथ हर बड़े मौके पर नजर आती हैं. चाहे स्कूल फंक्शन हो या कोई अंतरराष्ट्रीय इवेंट, वह आराध्या के साथ मौजूद रहती हैं. इससे यह साफ संदेश मिलता है कि बच्चों के लिए माता-पिता का समय सबसे बड़ी चीज होती है. जब माता-पिता उनके साथ होते हैं, तो बच्चों में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत होती है.

ये भी पढ़ें: बच्चों का दिमाग कैसे तेज करें? डॉक्टर ने बताया माता-पिता की कौन सी आदतें तय करेंगी उनके भविष्य...

Advertisement

2. खुद उदाहरण बनें, तभी सीख देंगे

बच्चे वही सीखते हैं जो वे देखते हैं. ऐश्वर्या अपने व्यवहार में हमेशा शालीनता, सम्मान और अनुशासन दिखाती हैं. यही गुण आराध्या भी सीख रही हैं. यह हर माता-पिता के लिए जरूरी है कि वे अपने आचरण से बच्चों को सही दिशा दें, क्योंकि शब्दों से ज्यादा असर व्यवहार का होता है.

3. बचपन और प्राइवेसी की सुरक्षा जरूरी है

इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद ऐश्वर्या ने अपनी बेटी के बचपन को हमेशा सुरक्षित रखा है. वह आराध्या को लाइमलाइट में लाती हैं, लेकिन कभी उस पर दबाव नहीं डालतीं. यह सिखाता है कि बच्चों को एक सुरक्षित और संतुलित माहौल देना बेहद जरूरी है, जहां वे बिना दबाव के अपने बचपन को जी सकें.

Advertisement

ये भी पढ़ें: किताबों से दूर भागता है बच्चा? टेंशन छोड़ें और अपनाएं ये आसान तरीके

4. परिवार के रिश्तों की अहमियत सिखाएं

ऐश्वर्या अपनी बेटी को सिर्फ अपने तक सीमित नहीं रखतीं, बल्कि उसे पूरे परिवार से जोड़कर रखती हैं. दादा-दादी के साथ समय बिताना, त्योहार मनाना ये सब बच्चों में अपनापन और रिश्तों की समझ विकसित करते हैं. यह एक मजबूत पारिवारिक आधार तैयार करता है.

5. आत्मविश्वास और अपनी पहचान बनाने दें

आराध्या को स्कूल और पब्लिक इवेंट्स में आत्मविश्वास के साथ भाग लेते देखा गया है. यह ऐश्वर्या के सपोर्ट और प्रोत्साहन का नतीजा है. बच्चों को अपनी पहचान बनाने का मौका देना और उन्हें सपोर्ट करना बेहद जरूरी है, ताकि वे आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकें.

ऐश्वर्या राय बच्चन की पेरेंटिंग स्टाइल हमें सिखाती है कि बच्चों की परवरिश बड़े-बड़े शब्दों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे कामों और लगातार प्रयास से होती है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel US War Day 26: 'माइंड गेम' में फंसेगा ईरान? या नहीं झुकेगा, जीत तक लड़ेगा? | NDTV India