Healthy Brain: दिमाग शरीर का वो हिस्सा है जिसकी सेहत अगर खराब रहे तो पूरे शरीर की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है. इसीलिए ब्रेन हेल्थ का खासतौर से ध्यान रखना जरूरी होता है. ब्रेन हेल्थ को अच्छा रखने और ब्रेन पावर को बढ़ाने के लिए अक्सर ही सूखे मेवे (Dry Fruits) खाने की सलाह दी जाती है. सूखे मेवे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, हेल्दी फैटी एसिड्स और खनिजों के अच्छे स्त्रोत होते हैं. ऐसे ही एक बेहद फायदेमंद सूखे मेवे के बारे में बता रही हैं डॉक्टर प्रियंका सहरावत. डॉ. प्रियंका न्यूरोलॉजिस्ट हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेहत से जुड़े कई तरह के टिप्स अक्सर ही शेयर करती रहती हैं. ऐसे में चलिए डॉ. प्रियंका से ही जानते हैं वो कौनसा सूखा मेवा है जिसे रोजाना खाने पर दिमागी सेहत दुरुस्त रहती है, मेमोरी पावर बढ़ती है और कभी भी दिमाग के डॉक्टर के चक्कर काटने की नौबत नहीं आती.
Baba Ramdev ने कहा सुबह उठकर पी लें एक चम्मच यह चीज, 12 महीने चमकती रहेगी स्किन
दिमाग की सेहत के लिए डॉक्टर ने बताया सूखा मेवा
डॉ. प्रियंका सहरावत का कहना है कि अगर रोजाना 2 अखरोट (Walnuts) खा लिए जाएं तो दिमाग के डॉक्टर दूर रहते हैं. रोज 2 अखरोट खाने पर मेमोरी कोग्निशन कहीं ना कहीं बेहतर होने लगता है. अखरोट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होता है और इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो सेहत के लिए अच्छे हैं. जितनी भी ब्रेन से जुड़ी बीमारियां होती हैं जैसे डिमेंशिया या पार्किनसंस इन सब बीमारियों की जड़ सेल्स हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण खराब होने लगती हैं. इस ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को अखरोट में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट गुण और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स कम करते हैं. इसीलिए अखरोट खाने पर दिमाग से जुड़ी दिक्कतों का खतरा कम होने लगता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अखरोट खाने के और भी हैं फायदे
- अखरोट ना सिर्फ दिमाग के लिए अच्छा है बल्कि इसके फायदे हड्डियों को भी मिलते हैं. अखरोट कॉपर, मैंग्नीज और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं.
- गट हेल्थ अच्छी रखने के लिए भी अखरोट खाए जा सकते हैं. फाइबर से भरपूर अखरोट बाउल मूवमेंट्स को बेहतर करते हैं, इससे गट बैक्टीरिया दूर होते हैं और कब्ज की दिक्कत से भी राहत मिलती है.
- ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होने के चलते अखरोट खाने पर दिल की सेहत भी अच्छी रहती है. इससे इंफ्लेमेशन कम होने में भी असर दिखता है.
- वजन कम करने में भी अखरोट का सेवन फायदेमंद साबित होता है. फाइबर से भरपूर होने के चलते अखरोट खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. इससे एक्सेस फूड इंटेक कम होता है और वेट लॉस (Weight Loss) में मदद मिलती है. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी अखरोट के फायदे नजर आते हैं.
- अखरोट खाने का असर त्वचा पर भी दिखेगा. अखरोट एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इसमें विटामिन की खासतौर से अच्छी मात्रा होती है. इससे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स दूर होते हैं. ऐसे में अखरोट के सेवन से स्किन अंदरूनी रूप से बेहतर होती है तो बाहरी तौर पर भी चमकदार और निखरी हुई नजर आने लगती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं